हर दिन 100 रुपये की बचत और आप बन जाएंगे लखपति! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
विनय कुशवाहा
पोस्ट ऑफिस स्कीम
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना के तहत आप छोटी-छोटी बचत को बड़ी रकम में बदल सकते हैं.ये स्कीम ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत संचालित की जा रही है. इस योजना के अनुसार हर दिन 100 रुपये जमा करने होंगे. ये महीने में 3000 रुपये और साल भर में 36500 रुपये हो जाएंगे. कोई व्यक्ति इस स्कीम में 19 साल की उम्र में निवेश करना शुरू करता है और 60 साल की उम्र तक प्रीमियम भरता है. उसके पास इन 41 सालों में 14.96 लाख रुपये की रकम होगी. इसके साथ ही यदि आप 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेते हैं तो हर 1000 पर 60 रुपये बोनस मिलेगा. इस तरह पूरे साल का बोनस 60 हजार रुपये होगा. 41 साल के कुल बोनस 24.60 लाख के साथ मैच्योरिटी राशि लगभग 35 लाख रुपये हो जाएगी. यदि आप इस स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं.