सावधान! AI की फेक फोटो से हो रही है साइबर ठगी, इन 5 संकेतों से तुरंत पहचानें नकली तस्वीर

AI Image Scam: धोखेबाज लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अब तो ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है, जहां वे AI से बनी नकली फोटो के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

AI Image Scam: आजकल टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से बढ़ रही है, साइबर फ्रॉड का खतरा भी उतना ही ज्यादा बढ़ गया है. धोखेबाज लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अब तो ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है, जहां वे AI से बनी नकली फोटो के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए, सरकार ने 5 आसान तरीके बताए हैं. इनकी मदद से आप मिनटों में पहचान सकते हैं कि कोई फोटो असली है या उसे AI से बनाया गया है.

फोटो का असली सोर्स जरूर देखें

किसी भी वायरल फोटो पर तुरंत भरोसा न करें. पहले देखें कि उसे किसने पोस्ट किया है और क्या वह किसी भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट या ऑफिशियल अकाउंट से शेयर हुई है. अनजान या फेक अकाउंट की तस्वीर बिना जांचे आगे शेयर न करें.

बैकग्राउंड को ध्यान से देखें

AI से बनी फेक फोटो में अक्सर बैकग्राउंड में गलतियां होती हैं. कई बार दीवारें टेढ़ी दिखाई देती हैं या आसपास की चीजें आपस में मिली हुई नजर आती हैं. अगर किसी वस्तु का आकार या जगह अजीब लगे तो सावधान हो जाएं.

रोशनी और परछाई पर नजर रखें

फोटो में अगर चेहरे पर रोशनी एक तरफ से आ रही हो और परछाई दूसरी दिशा में दिख रही हो, तो फोटो नकली हो सकती है. असली तस्वीरों में लाइट और शैडो नॉर्मल तरीके से दिखाई देते हैं.

चेहरे और हाथों की बारीकियां जांचें

AI से बनाई गई तस्वीरों में चेहरे और हाथों में अक्सर गड़बड़ी दिखाई देती है. आंखों का आकार अलग हो सकता है, कान अजीब लग सकते हैं या उंगलियां गलत संख्या में नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा कुछ दिखे तो फोटो पर शक करना चाहिए.

रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल करें

अगर किसी फोटो पर संदेह हो तो रिवर्स इमेज सर्च या AI इमेज डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल करें. इससे पता चल सकता है कि फोटो पहले कहीं इस्तेमाल हुई है या उसमें डिजिटल बदलाव किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-AI Voice Scam का नया खतरा! 3 सेकंड की आवाज से हो रही ठगी, जानें बचने के तरीके

फेक फोटो मिलने पर क्या करें

  • अगर कोई फोटो फेक लगे तो उसे बिना जांचे किसी के साथ शेयर न करें.
  • जरूरत हो तो संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी रिपोर्ट करें.
  • साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को भी इन फेक AI तस्वीरों और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करें.

ज़रूर पढ़ें