Vistaar NEWS

इस दिन से शुरू होगी Amazon-Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल, स्मार्टफोन समेत बहुत सस्ते मिलेंगे AC, TV और Fridge

Amazon Flipkart Biggest Sale Dates

Amazon-Flipkart का सबसे बड़ा सेल

Amazon Flipkart Mega Sale Discounts: समय-समय पर Flipkart और Amazon ग्राहकों के लिए सेल लाते रहत हैं. अगस्त महीने में Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल ‘Freedom Sale’ होने वाली है. इस सेल को लेकर दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों ने घोषणा कर दी है. यह सेल उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो कम दामों में महंगे से महंगे आइटम्स खरीदने की सोच रहे हैं. Freedom Sale में स्मार्टफोन से लेकर AC, टीवी और फ्रिज समेत कई महंगे आइटम्स बहुत ही कम दामों में मिलेंगे. ऐसे में अब आपको मार्केट में चीजें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं कि यह सेल कब से शुरू होगी और कब तक चलेगी.

कब से शुरू हो रहा है Amazon-Flipkart का सेल?

Flipkart की यह Freedom Sale अगले महीने 7 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगी.वही Amazon की Great Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू हो रही है. इन दोनों ही वेबसाइट्स पर आपको मोबाइल और लैपटॉप के साथ-साथ घर का सामान और कपड़े भी बहुत कम कीमतों पर मिलेंगे. इसके अलावा, अगर आप चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अलग से एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा.

एक दिन पहले शुरू होगी सेल

Amazon Prime और Flipkart Plus या Black मेंबर्स के लिए यह सेल आम ग्राहकों से एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगी. फ्लिपकार्ट के इन खास ग्राहकों के लिए सेल 6 अगस्त को ही खुल जाएगी, जबकि अमेजन प्राइम मेंबर्स इसका फायदा 7 अगस्त से उठा सकेंगे. दोनों ही कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इस सेल की जानकारी देने वाले खास पेज भी लाइव कर दिए हैं ताकि लोग ऑफर्स देख सकें.

ये भी पढ़ें-Vivo ने लॉन्च किया सबसे किफायती फोन, 5500mAh बैटरी और मिलिट्री जैसी है मजबूती, मात्र इतनी है कीमत

इन आइटम्स पर मिलेगी भारी छूट

इस सेल में Samsung, OnePlus, Apple, iQOO, Realme और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी. आपक इन सभी ब्रांड्स के फोन को उनकी शुरुआती कीमत से भी कम दामों में खरीद पाएंगे. इसके साथ ही फोन खरीदने पर आपको तुरंत 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, ए बिना किसी ब्याज के आसान किस्तों और पुराना फोन देकर नया फोन लेने की सुविधा भी दी जाएगी.

Exit mobile version