Vistaar NEWS

Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत 4.5 लाख तक, जानें फीचर्स और भारत में कब मिलेगा

iPhone Duo phone

iPhone Duo फोन लॉन्च

iPhone Duo Launch: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Apple ने भी एंट्री कर ली है. कंपनी ने बुधवार को अपने बड़े लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया है. इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके सबसे महंगे मॉडल की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपये है. इस तरह Apple ने फोल्डेबलफोन के सेगमेंट में भी अपनी प्रमियमपहचान को बरकरार रखा है. फोन में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे TSMC की एडवांस 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. फोन में कुल चार कैमरे मिलते हैं, जिनमें दो कैमरे पीछे और दो डिस्प्ले में दिए गए हैं.

iPhone Duo की भारत में कीमत कितनी है?

भारत में iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है. भारत में फोन के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. वहीं इसकी बिक्री और डिलीवरी 23 अक्तूबर से शुरू होगी.

iPhone Duo में मिलेंगे ये फीचर्स

A20 Pro चिपसेट से लैस है iPhone Duo

परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी के अनुसार, यह चिप TSMC की एडवांस 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तयार की गई है. इससे फोन की परफर्मेंस के साथ-साथ पावर एफशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है. फोन में चार कैमरे दिए गए हैं, जिनमें दो रियर कैमरे और दो डिस्प्ले की तरफ दिए गए कैमरे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Apple का बड़ा धमाका आज, iPhone 18 Pro से Foldable iPhone तक होंगे लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स

20 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होने का दावा

बैटरी की बात करें तो Apple का दावा हैकि iPhone Duo को सिर्फ 20 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, फोन की बैटरी क्षमता और चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी को इस्तेमाल और चार्जर के हिसाब से समझना जरूरी होगा.होगा.

Exit mobile version