Vistaar NEWS

भारत में Apple Pay की एंट्री, iPhone यूजर्स अब बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट, जानें कैसे करता है काम

apple pay

apple pay कैसे काम करता है

Apple Pay Launched in India: भारत में iPhone यूजर्स के लिए Apple Pay की शुरुआत हो गई है. अब यूजर्स अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़कर iPhone, iPad और Apple Watch से स्टोर, ऐप और वेबसाइट पर पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि, शुरुआत में सभी बैंक और कार्ड Apple Pay को सपोर्ट नहीं करेंगे. फिलहाल कछ चुनिंदा कार्ड ही इस सुविधा के साथ काम करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है.

UPI से अलग है Apple Pay का तरीका

भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल बड़े लेवल पर होता है. ऐसे में Apple Pay का तरीका थोड़ा अलग है. इसमें QR कोड स्कैन करके बैंक अकाउंट से पैसे भेजने के बजाय यूजर अपने कार्ड को डिजिटल रूप में Apple Wallet में सेव करता है. इसके बाद उसी कार्ड से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की जा सकता है.

कार्ड निकालने की जरूरत नहीं

दुकान पर पेमेंट करने के लिए अगर कार्ड NFC यानी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को सपोर्ट करता है और दुकान की मशीन भी NFC पेमेंट स्वीकार करती है, तो कार्ड निकालने की जरूरत नहीं होगी. iPhone को पेमेंट मशीन के पास ले जाकर पेमेंट किया जा सकेगा. Apple Watch से भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकता है. iPhone पर साइड बटन को दो बार दबाकर Face ID या पासकोड से पहचान पूरी करनी होगी. इसके बाद फोन को मशीन के पास ले जाते ही पेमेंट हो जाएगा. हर बार कार्ड नंबर, पिन या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी.

अभी सीमित कार्ड का सपोर्ट

Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित कार्ड सपोर्ट के साथ हुई है. शुरुआत में Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है. कंपनी आने वाले समय में और बैंकों और कार्ड्स का सपोर्ट जोड़ सकती है. फिलहाल RuPay कार्ड और UPI पेमेंट का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है. इसलिए Apple Pay को अभी UPI के ऑप्शन तौर पर नहीं देखा जा सकता.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू! जानें कहां से खरीदने पर मिलेगा सबसे सस्ता

ऐप और वेबसाइट पर भी कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप्स में भी किया जा सकेगा. इससे हर बार कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और दूसरी जानकारी भरने की जरूरत कम हो सकती है. Mac के लिए Apple Pay का सपोर्ट बाद में आने की बात कही गई है.

Exit mobile version