iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू! जानें कहां से खरीदने पर मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 18 Pro Series Sale: बता दें कि iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max की कीमत काफी ज्यादा है, जिस वजह से कई ऐसे लवर्स हैं, जिनका यह फोन खरीदने का बजट नहीं बन पा रहा है. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में बता रहे हैं, जहां से अगर आप iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max खरीदते हैं, तो ये आपको एप्पल स्टोर के मुकाबले कम दामों में मिल सकते हैं.
iPhone 18 Pro max

iPhone 18 Pro max फोन

Apple iPhone Sale: 18 सितंबर का दिन iphone लवर्स के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज भारत में आईफोन की नई सीरीज iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हो चुकी है. सबसे पहले खरीदने की चाह में ग्राहक रात से ही एप्पल स्टोर के बाहर लाइनों में खड़े हैं. आम ग्राहकों से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े-बड़े सितारे भी आईफोन की यह नई सीरीज खरीद रहे हैं.

बता दें कि iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max की कीमत काफी ज्यादा है, जिस वजह से कई ऐसे लवर्स हैं, जिनका यह फोन खरीदने का बजट नहीं बन पा रहा है. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में बता रही हैं, जहां से अगर आप iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max खरीदते हैं, तो ये आपको एप्पल स्टोर के मुकाबले कम दामों में मिल सकते हैं.

iPhone 18 Pro की कीमत

256GB – 1,64,900 रुपये
512GB – 1,89,900 रुपये
1TB – 2,39,900 रुपये
2TB – 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

256GB – 1,79,900 रुपये
512GB – 2,04,900 रुपये
1TB – 2,54,900 रुपये
2TB – 3,29,900 रुपये

Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स

अगर आपको iPhone 18 Pro और Pro Max की यह कीमत ज्यादा लग रही है, तो आप इन पर कुछ डिस्काउंट पा सकते हैं. Flipkart पर iPhone 18 Pro को 1,56,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जहां Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 8,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. वहीं Flipkart पर iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,71,900 रुपये है.

Amazon पर ऑफर

Amazon पर iPhone 18 Pro का 512GB वेरिएंट 1,89,900 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यदि आप इसे बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो आपको तुरंत 7,000 रुपये की सीधी डिस्काउंट मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 की सेल शुरू, Apple Store पर भारी भीड़, जानें कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स

India i Store पर डिस्काउंट

India i Store पर iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,57,900 रुपये है, जहां 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.इन सभी ऑफर्स और एक्सचेंज का पूरा फयदा उठाकर आप iPhone 18 Pro को बहुत कम कीमत यानी मात्र 1,07,900 रुपये के शुरुआती दाम में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, Croma, Reliance Digital, Zepto और Vijay Sales पर भी 7,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ iPhone 18 Pro (1,57,900 रुपये) और Pro Max (1,72,900 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं.

ज़रूर पढ़ें