Vistaar NEWS

ATM से कैश नहीं निकला, फिर भी कट गए पैसे? अब बैंक देगा हर दिन 100 रुपये

ATM Failed Transaction Rule

एटीएम

Bank Pays 100 Rupees Daily: कई बार ऐसा होता है कि आप ATM से पैसे निकालने जाते हैं, मशीन से कैश बाहर नहीं आता है, लेकिन मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ जाता है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और उन्हें लगता है कि उनका पैसा डूब गया है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तरह के मामलों के लिए RBI ने साफ नियम बना रखे हैं. बैंक की जिम्मेदारी है कि वह आपकी कटी हुई रकम को तय समय के अंदर वापस करे.

सबसे पहले क्या करें?

RBI का नियम क्या कहता है?

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक को अधिकतम 5 से 6 वर्किंग डेज के अंदर कटी हुई पूरी रकम ग्राहक के खाते में वापस करनी होती है. इस दौरान बैंक अपने स्तर पर ATM का रिकॉर्ड जांचता है. अगर जांच में पता चलता है कि कैश नहीं निकला था, तो पैसा अपने आप वापस आ जाता है. कई बार तो पैसा 24 से 48 घंटे के अंदर ही खाते में वापस आ जाता है.

देरी हुई तो मिलेगा मुआवजा

बता दें कि अगर बैंक तय समय के बाद भी पैसा नहीं लौटाता है, तो उसे हर दिन की देरी के लिए ग्राहक को 100 रुपये का मुआवजा देना होगा. जैसे अगर बैंक ने 4 दिन की एक्स्ट्रा देरी की, तो आपको 400 रुपये अलग से मिलेंगे. यह मुआवजा बैंक को खुद ही आपके खाते में डालना होता है. इसके लिए आपको अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है.

बैंक कब काट सकता है चार्ज

हर बार पैसे कटना बैंक की गलती नहीं होती है. अगर खाते में बैलेंस कम होने के कारण ATM ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो बैंक 20 से 25 रुपये तक का शुल्क और GST ले सकता है.

Exit mobile version