Vistaar NEWS

बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर! 30 अक्टूबर तक नहीं कराया ये काम तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

SBI Bank

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Bank KYC Last Date: अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी कि एसबीआई, पीएनबी यानी कि पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा जैसे कई बड़े बैंकों में खाता खुला हुआ है, और आपने अभी तक केवाईसी नहीं कराया है तो सावधान हो जाइए. जिन लोगों ने लंबे समय से अपने खातों से ट्रांजेक्शन नहीं किया और अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है. सभी बैंकों की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.

30 अक्टूबर तक का दिया समय

बैंकों ने खाताधारकों को 30 अक्टूबर तक का समय दिया है. इसके बाद जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई होगी उन लोगों के खाते ब्लॉक होने शुरू हो जाएंगे. बैंकों की शाखाओं में नोटिस भी चस्पा कर दी गई है. बैंक ने लोगों से कहा है कि, किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए केवायसी करा लें और कोई भी दिक्कत होने पर बैंक से संपर्क करें.

SIR और EC के खिलाफ हल्लाबोल! मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

लेन-देन भी नहीं हो पाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक, अकेली राजधानी रायपुर में 1 लाख के करीब लोगों ने वेरिफिकेशन नहीं कराया है. उनके भी 30 तारीख के बाद अकाउंट ब्लॉक की जा सकती है. शाखाओं के मुताबिक, कई ऐसे खाते हैं जिनमें एक से पांच साल तक कोई सक्रिय लेन-देन नहीं हुआ है. ऐसे लोगों को एसएमएस भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि, समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर खाते से लेन-देन भी नहीं हो पाएगा.

हालांकि, अधिकारियों ने बताया है कि, अगर खाते ब्लॉक या फ्रीज होते हैं तो तुरंत आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी के साथ एक पासपोर्ट फोटो जमा कर खाते को पूरी तरह से खुलवाया जा सकता है. और डॉक्यूमेंट्स के सबमिशन के 24 घंटे के भीतर अकाउंट खोला जा सकता है.

Exit mobile version