September Bank Holidays: नए महीने सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और आज महीने का दूसरा दिन है. अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम रुका हुआ है और आप अपनी ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने देशभर के विभिन्न राज्यों में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि सितंबर का यह पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है, इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करना जरूरी हो जाता है.
अगर आप बिना बैंक हॉलिडे कैलेंडर चेक किए किसी बैंक या ब्रांच में कामकाज के उद्देश्य से जाते हैं, तो आपका काम पूरा नहीं हो सकेगा, क्योंकि उस दिन शाखाएं बंद रहेंगी और आपको उल्टे पांव घर वापस लौटना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य में किस दिन और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे.
सितंबर में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है. यह त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. ऐसे में इस खास मौके पर गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
- 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनावों के कारण केवल जयपुर क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे.
- 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के धार्मिक अवसर पर असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी के पावन पर्व पर महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के मौके पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकों का अवकाश रहेगा.
- 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर असम और केरल में बैंक नहीं खुलेंगे.
- 22 सितंबर: करमा पूजा के लोक त्योहार के कारण झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के सम्मान में जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 25 सितंबर: इंद्रजात्रा पर्व के पारंपरिक उत्सव के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-क्या EMI न चुकाने पर लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन? जानिए RBI का नया लोन रिकवरी नियम
क्या ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी?
अब कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या बैंक बंद होने या बैंक हॉलिडे के दिन बैंक से संबंधित ऑनलाइन काम नहीं हो सकेंगे. बता दें कि ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी. छुट्टियों के समय भी लेनदेन के लिए ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, WhatsApp के जरिए होने वाली सभी ऑनलाइन सेवाएं भी चालू रहेंग.
