Vistaar NEWS

Bank Holidays: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

bank holiday

इस हफ्ते चार दिन बैंक बंद रहेंगे

Four Days Bank Closure: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी, प्राइवेट और क्षेत्रीय बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे. देश के सभी राज्यों में त्योहारों और स्थानीय छुट्टियों के नियम अलग-अलग होते हैं, इसलिए यह बैंकिंग अवकाश पूरे भारत में एक साथ लागू नहीं होगा. ऐसे में यदि आपको कैश जमा करने, चेक क्लीयरेंस, नया KYC कराने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे शाखा से जुड़े जरूरी काम हैं, तो उन्हें समय रहते पहले ही निपटा लें ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RBI के नियमानुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं, जबकि दूसरी छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय की जाती हैं.

13 से 19 जुलाई के बीच बैंकों की छुट्टियां इस प्रकार हैं-

सभी प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक रहेंगे बंद

देश के सभी प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक, जैसे SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, BoB और केनरा बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार ही काम करते हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि RBI द्वारा तय की गई छुट्टियों के दिनों में इन सभी बैंकों की शाखाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी और वहां कामकाज नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-RBI Updates 2000 Notes: अभी भी आपके पास है 2000 रुपये के नोट? RBI ने बताया कैसे बदलें

डिजिटल बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर

बैंक बंद होने पर भी आपकी ऑनलाइन सेवाएं नहीं रुकेंगी. आप घर बैठे 24 घंटे इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं-

Exit mobile version