Big Deals On Tech Products: साल का आखिरी महीना चल रहा है और नवंबर का यह महीना बहुत ही खास है, खासकर उन लोगों के लिए जो नवंबर के इस आखिरी वीक में नया स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं. बहुत जल्द ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू होने वाला है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से लेकर टेक कंपनियों तक इस खास मौके पर सामानों पर स्पेशल ऑफर दे रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे सेल कब से शुरू हो रहा है और इसमें किन सामानों पर कितनी छूट मिल रही है.
कब से शुरू हो रहा ब्लैक फ्राइडे सेल?
लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल बहुत फायदेमंद रहने वाला है, क्योंकि यहां हर आइटम पर भारी छूट देखने को मिल सकती है. इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल कल यानी 27 नवंबर से शुरू होने वाला है, यह सेल साल का आखिरी सेल भी हो सकती है. हालांकि पहले से ही कुछ कंपनियां ऑफर शुरू कर चुका हैं. Samsung ने अपनी वेबसाइट पर 13 नवंबर से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे ऑफर्स पेश किए हैं. Amazon India भी ब्लैक फ्राइडे सेल बहुत जल्द शुरू कर सकती है. हालांकि इसके बारे में अभी तक कंपनी ने डेट कन्फर्म नहीं की है.
कहां मिल रहा कितना डिस्काउंट
ब्लैक फ्राइडे सेल में हर प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग छूट मिल रही है. Flipkart की सेल 21 से 27 नवंबर तक चलेगी, जिसमें फोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर ऑफर दिए जा रहे हैं. Samsung की सेल में Galaxy फोन, टैबलेट, वॉच, टीवी और घर के सामानों पर 16,000 रुपये तक की छूट है. वहीं Croma की सेल 26 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें iPhone, MacBook और LG TV पर खास ऑफर मिलेंगे.
Flipkart पर फोन और लैपटॉप सस्ते
Flipkart की सेल में फोन और लैपटॉप के साथ कई और चीजों पर भी छूट मिल रही है. यहां iPhone 17 को 10,800 रुपये की छूट के बाद 89,100 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर और भी छूट मिलेगी. Samsung Galaxy F70 Pro 5G पर 48 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी भी सस्ते दाम में लिस्ट हुआ है.
