Vistaar NEWS

BOI की 500 दिन की FD में इन्वेस्ट करने पर मिलेगा तगड़ा फायदा, 7.65% तक ब्याज पाने का मौका

fd

FD पर पाएं जबरदस्त रिटर्न

Akshay Fixed Deposit Offer: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखने के साथ उस पर अच्छा ब्याज भी कमाना चाहते हैं, तो बैंक की FD एक अच्छा ऑप्शन सकती है. इसी बीच बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने ग्राहकों के लिए अपनी 500 दिन की स्पेशल FD पर शानदार ब्याज दरों की पेश की है. इस स्कीम का नाम BOI अक्षय डिपॉजिट है. इसमें ग्राहकों को 6.85% से लेकर 7.65% सालाना तक ब्याज मिल सकता है.

इस FD में मिलने वाली ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिए एक जैसी नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करती है कि FD कराने वाला व्यक्ति सामान्य नागरिक है, वरिष्ठ नागरिक है या उसकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है. इसके अलावा जमा की जाने वाली रकम और FD के प्रकार के आधार पर भी ब्याज में अंतर हो सकता है.

किसे मिलेगा कितना ब्याज?

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 500 दिन की अक्षय डिपॉजिट स्कीम के तहत अलग-अलग उम्र के ग्राहकों के लिए अलग ब्याज दरें निर्धारित की हैं. सामान्य ग्राहकों को इस स्कीम में 6.85% सालाना तक ब्याज दिया जा रहा है. वहीं सीनियर नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज का लाभ मिल सकता है.

इसके अलावा 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए भी अलग ब्याज दर रखी गई है. इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा 7.65% सालाना ब्याज मिल सकता है. हालांकि, यह दर 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये सी कम की नॉन-कॉलेबल FD पर लागू होती है.

कितने रुपये से कर सकते हैं निवेश?

हर महीने या तीन महीने में मिलेगा ब्याज

BOI अक्षय डिपॉजिट में ग्राहकों को ब्याज प्राप्त करने के लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं. पहला विकल्प मंथली पेमेंट का है, जिसमें ब्याज हर महीने खाते में जमा किया जाता है. दूसरा विकल्प क्वार्टरली पेमेंट का है, जिसके तहत हर तीन महीने में ब्याज मिलता है.

Exit mobile version