Vistaar NEWS

ChiChi Call स्कैम का कहर! ‘Ghost File’ के जरिए खाली हो रहे बैंक खाते, एक क्लिक और सब खत्म

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

ChiChi Call Scam: आजकल सोशल मीडिया पर ‘ChiChi Call’ जैसे वीडियो और लीक स्कैंडल के पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं. अगर आपके सामने भी ऐसे किसी वीडियो कॉल या सनसनीखेज खबर का लिंक आए तो उस पर भूलकर भी क्लिक न करें. साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह लोगों को फंसाने का एक नया तरीका है जिसे ‘घोस्ट फाइल स्कैम’ (Ghost File Scam) कहा जा रहा है. ये लिंक असल में ऑनलाइन धोखाधड़ी का हिस्सा हैं, जिनका मकसद आपकी निजी जानकारी चुराना या आपको ठगना हो सकता है.

इस स्कैम के जरिए किसे निशाना बनाया गया?

इस स्कैम में फिलीपींस की मशहूर इन्फ्लुएंसर Vera Hill (जिन्हें ‘ChiChi’ कहा जाता है) का नाम घसीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है कि उनका कोई प्राइवेट वीडियो लीक हो गया है, जबकि असलियत में किसी भी भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई वीडियो नहीं है. जानकारों का कहना है कि टिकटॉक और फेसबुक जैसे ऐप्स पर दिख रही क्लिप्स या तो नकली हैं या किसी दूसरे व्यक्ति के वीडियो को गलत तरीके से उनका बताकर फैलाया जा रहा है.

पहले भी हो चुकी धोखाधड़ी

जांच में सामने आया है कि यह गैंग पहले भी ‘Pinay Gold Medalist’ जैसे नाम इस्तेमाल कर इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है. साफ है कि यह कोई नई बात नहीं है बल्कि ठगों ने अब पुराने ‘घोस्ट फाइल स्कैम’ को ही नए नाम के साथ फैलाना शुरू कर दिया है.

Ghost File स्कैम कैसे काम करता है?

ये भी पढ़ें-PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब बिना PIN के कर सकेंगे 5000 रुपये तक का पेमेंट, जानिए नया फीचर

स्कैम से बचने के लिए क्या करें?

किसी भी ऐसी खबर या लिंक पर तुरंत भरोसा न करें जो बहुत हैरान करने वाली लगे. उसे खोलने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें और बिना सोचे-समझे आगे शेयर न करें. याद रखें इंटरनेट पर दिखने वाली हर चमकती चीज़ सच नहीं होती. कई बार यह आपको फंसाने की एक चाल हो सकती है.

Exit mobile version