Vistaar NEWS

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

da hike

डीए हाइक

DA Hike: 8वें वेतन आयोग को शुरू हुए 10 महीने हो चुके हैं. आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए कम समय बचा है. 8 महीने के अंदर आयोग को रिपोर्च सौंपी जानी है.इसी बीच महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बता दें केंद्र सरकार ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों को दिवाली की बड़ी सौगात देने की तैयारी शुरू कर दी है. खबर यह भी आ रही है कि, इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ौतरी हो सकती है. इसका मतलब कर्मियों को 34 फैसदी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा सकता है.

4 फीसदी की बढ़ौतरी हो सकती

जानकारी के अनुसार AICPI-IW के डेटा के मुताबिक इस बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ौतरी हो सकती है. सरकार इसका ऐलान नवरात्रि या दशहरे के आस-पास कर सकती है. वहीं, कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर का भी भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.

DA की घोषणा करने की मांग कर रहे कर्मचारी

वहीं, कनफडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एप्लॉयी एंड वर्कर्स सरकार से लगातार मांग कर रह रहे हैं कि DA की घोषणा जल्द से ज्लद की जाए. संगठन का कहना है कि महंगाई को देखते हुए जल्द फैसला लिया जाना चाहिए.

अगर पिछले DA बढ़ोतरी के इतिहास पर नजर डालें तो जुलाई 2023 में DA 46 प्रतिशत था, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया. जुलाई 2024 में यह 53 प्रतिशत हुआ और जनवरी 2025 में 55 प्रतिशत पर पहुंचा. जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद DA 58 प्रतिशत हुआ और आखिरी बार 2 प्रतिशत बढ़ने के बाद यह 60 प्रतिशत हो गया है. अब अगले रिवीजन में इसके 64 प्रतिशत होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. DA बढ़ने से न सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा बल्कि पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी होगी. सरकार के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं.

अगली बैठकें बेंगलुरु में प्रस्तावित

बताते चलें कि, फिलहाल आयोग हितधारकों के साथ बैठक कर रहा है. अगली बैठकें 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में प्रस्तावित हैं. बैठक के बाद रिपोर्ट को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ हो सकती है. ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, रिपोर्ट मार्च से अगस्त 2027 के बीच आ सकती है.

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिल सकता है 15 लाख से ऊपर तक का एरियर! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Exit mobile version