8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिल सकता है 15 लाख से ऊपर तक का एरियर! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: एक्सपर्ट्स के प्रेडिक्शन की मानें तो अगर आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने में 2 साल की देरी होती है, तो लेवल 6 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों को लाखों रुपए तक का एरियर मिल सकता है.
8th pay commission

8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को शुरू हुए 10 महीने हो चुके हैं. आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए कम समय बचा है. 8 महीने के अंदर आयोग को रिपोर्च सौंपी जानी है.अब कर्मचारियों की निगाहें सिर्फ वेतन नहीं बल्कि देरी से मिलने वाले एरियर पर भी टिकी हैं.इसी बीच एक्सपर्ट्स क्या सोचते हैं यह सामने आया है.

क्या सोचते हैं एक्सपर्ट्स ?

एक्सपर्ट्स के प्रेडिक्शन की मानें तो अगर आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने में 2 साल की देरी होती है, तो लेवल 6 से लेवल 8 तक के कर्मचारियों को लाखों रुपए तक का एरियर मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर अगर लेवल 8 के कर्मचारियों की बात करें तो उनका अनुमानित एरियर 24 महीने की देरी और 2.57 फिटमेंट फैक्टरी के हिसाब से करीब ₹17.94 लाख तक पहुंच सकता है.

जल्द मीटिंग करेगा आयोग

बताते चलें कि, फिलहाल आयोग हितधारकों के साथ बैठक कर रहा है. अगली बैठकें 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में प्रस्तावित हैं. बैठक के बाद रिपोर्ट को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ हो सकती है. ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, रिपोर्ट मार्च से अगस्त 2027 के बीच आ सकती है.

फिलहाल 8वें पे कमीशन के लिए 18 महीने की समय सीमा तय की गई है. आयोग का नोटिफिकेशन नवंबर 2025 में जारी किया गया था. ऐसे में आयोग का समय मई 2027 में खत्म होने जा रही है. अभी केद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की गणना के हिसाब से सैलरी और पेंशन मिल रही है.

IND VS SL Asian Games Final: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का गोल्ड पर कब्जा, एशियन गेम्स फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से रौंदा

ज़रूर पढ़ें