MP News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का दूसरा चरण जनवरी 2027 से, GAD को मिले तैयारी के निर्देश

MP Sarkari Karmchari Promotion: शासन स्तर से सामान्य प्रशासन विभाग को बुधवार को कहा गया है कि वह दो दिन में आंकड़े बताए कि किस विभाग में कितने प्रमोशन हुए हैं और कितने बाकी हैं. जहां प्रमोशन नहीं हो पाए हैं, उसकी प्रमुख वजह क्या है.
mp news

एमपी न्यूज

MP Sarkari Karmchari Promotion: भोपाल: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर साने आ रही है. खबर राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी हुई है. बता दें, एमपी में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन का दूसरा चरण जनवरी 2027 से प्रारंभ होने वाला है. सामान्य प्रशासन विभाग को इसे लेकर तैयारी करने को कहा गया है.

राज्य शासन ने जीएडी को कहा है कि, सभी विभागों में ऐसे लोगों की डीपीसी कराई जाए जिनका रिटायरमेंट एक-दो साल में होने वाला है. यानि ऐसा न हो जाए कि कानूनी विवाद की वजह से किसी का एक प्रमोशन और होना चाहिए था, जो नहीं पाया. वे रिटायर हो जाएं.

10 साल में मिला प्रमोशन

बताते चलें, राज्य में नियम है कि कर्मचारी और अधिकारी को हर पांच साल में एक प्रमोशन मिलता है. चूंकि प्रमोशन का विवाद 2016 से चल रहा है और दस साल में 2026 में उन्हें एक प्रमोशन मिला. उनका दूसरा प्रमोशन भी ड्यू यानि लंबित हो गया. लिहाजा जनवरी से ऐसे लोगों को डीपीसी करके प्रमोट किया जाएगा. विधानसभा ने लगभग इसकी तैयारी कर ली है.

कौन-कौन से पद होंगे प्रमोट

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक प्रमोट होने वाले कर्मचारियों में ग्रेड-दो से ग्रेड-वन, ग्रेड वन से सेक्शन ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर से अवर सचिव, अवर सचिव से डिप्टी सैक्रेटरी, सहायक संचालक से उप संचालक, उप संचालक से संयुक्त संचालक, संयुक्त संचालक से अतिरिक्त संचालक जैसे पद शामिल हैं. इंजीनियरिंग सेक्शन में भी डिप्टी से असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट से ईई, ईई से एसई, एसई से सीई और ईएनसी के पद पर प्रमोशन का लाभ मिलेगा.

2 दिन में आंकड़े मांगे गए

शासन स्तर से सामान्य प्रशासन विभाग को बुधवार को कहा गया है कि वह दो दिन में आंकड़े बताए कि किस विभाग में अब तक कितने प्रमोशन हुए हैं और कितने बाकी हैं. जहां प्रमोशन नहीं हो पाए हैं, उसकी वजह क्या है. इस वजह के निपटारे के लिए क्या GAD के किसी सीनियर अधिकारी की मदद ली गई.

CG MBBS Interns: छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स की छात्रवृत्ति बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार, जानिए कबसे

ज़रूर पढ़ें