Vistaar NEWS

1 दिसंबर से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर और अटक जाएगी सब्सिडी

LPG Cylinder

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Subsidy Update: एलपीजी गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है. अगर आपका भी HP गैस, भारत गैस या इंडेन गैस का कनेक्शन है, तो 1 दिसंबर से पहले सिलेंडर से जुड़े कुछ जरूरी नियमों में बदलाव करने की जरूरत है. हर महीने की पहली डेट को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े जरूरी नियमों में बदलाव करती हैं.

इस बीच हाल ही में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है, जिसमें अगर आपका कोई भी काम अधूरा है, तो दिसंबर महीने में गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो सकता है. इसके साथ ही सब्सिडी का पैसा भी खाते में नहीं आएगा. आइए जानते हैं कि 1 दिसंबर से पहले कौन से काम कराना जरूरी है.

e-KYC नहीं कराया तो अटक सकती है सब्सिडी

    सब्सिडी वाला सिलेंडर लेते रहने के लिए आधार से बायोमेट्रिक e-KYC कराना जरूरी हो गया है. अगर आपने अभी तक अपना फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो दिसंबर में आपको सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और सब्सिडी का पैसा भी रुक सकता है.

    एक घर में PNG और LPG दोनों नहीं चलेंगे

      जिन घरों में पाइप वाली गैस यानी PNG आ गई है, वहां अब दोहरी सुविधा नहीं मिलेगी. नए नियम के अनुसार, एक ही पते पर PNG और घरेलू LPG कनेक्शन दोनों एक साथ नहीं रख सकते हैं.

      दो सिलेंडर के बीच रखना होगा 25 दिन का गैप

        अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर तुरंत बुक नहीं होगा. शहर हो या गांव सभी घरेलू ग्राहकों को दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा.

        OTP बताए बिना नहीं होगी डिलीवरी

          अब सिलेंडर की डिलीवरी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. जब डिलीवरी वाला आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP उसे बताना होगा. OTP बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा.

          नया कनेक्शन लेना है तो पहले पता कर लें

            कई जगहों पर अभी 14.2 किलो वाला नया घरेलू कनेक्शन नहीं मिल रहा है. इसलिए नया कनेक्शन लेने से पहले अपने नजदीकी डीलर से पता जरूर कर लें कि आपके इलाके में कनेक्शन मिल रहा है या नहीं. अगर आप सब्सिडी के दायरे में नहीं आते हैं या आपका e-KYC नहीं हुआ है, तो आप 5 किलो और 10 किलो वाले छोटे सिलेंडर भी ले सकते हैं.

            Exit mobile version