LPG Aadhaar New Rules: नवंबर महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं. इसके बाद नए महीने दिसंबर की शुरुआत होगी. दिसंबर का महीना आम नागरिकों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. हर महीने की पहली तारीख को सरकार रोजमर्रा की चीजों पर बदलाव करती है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर दिखाई देता है. वहीं आने वाले दिसंबर महीने की पहली तारीख को भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव से लेकर आधार कार्ड, FD और लोन जैसे जरूरी नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है. 1 दिसंबर से आपको किसी भी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर दिसंबर से क्या बदलाव होने वाला है.
LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव
एलपीजी ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से इसकी कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं.
यही वजह है कि 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है. अगर कीमतों में बदलाव होता है, तो इसका असर होटल, रेस्टोरेंट से लेकर घर की रसोई तक पड़ेगा.
रेपो रेट और FD-लोन पर असर
जानकारी के अनुसार, अगले महीने 2 से 4 दिसंबर तक आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आयोजित होनी है. इस दौरान रेपो रेट की लेकर चर्चाएं और बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों पर होगा.
बता दें कि अगर आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव करता है, तो इसका सीधा असर FD पर भी पड़ेगा. बैंक होम लोन समेत दूसरे फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज पर ब्याज दर बढ़ सकती है.
आधार में ईमेल अपडेट अब फ्री
आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ना या बदना अब फ्री हो गया है. पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे. यह छूट सिर्फ 31 दिसंबर तक मिलेगी.
इसका फायदा तभी मिलेगा, जब आप आधार के ऑफिशियल मोबाइल ऐप से ईमेल अपडेट करेंगे.
SBI क्रेडिट कार्ड पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
1 दिसंबर से SBI कार्ड इस्तेमाल करने वालों को कुछ पेमेंट पर ज्यादा पैसे देने होंगे. अगर आप एक बार में 30,000 रुपये से ज्यादा का ट्रांसपोर्ट पेमेंट करते हैं, तो 1 प्रतिशत चार्ज के साथ टैक्स भी लगेगा.
वहीं एक बिलिंग साइकिल में फ्यूल पर 50,000 रुपये से ज्यादा खर्च हुआ, तो पूरे फ्यूल बिल पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा शुल्क देना होगा.
