Vistaar NEWS

आज धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है Gold-Silver का भाव

Gold Silver Price Today

धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमत

Gold Silver Price Update: आज देशभर में धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ज्वेलरी की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रहा है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और दूसरी कीमती सामान खरीदना शुभ होता है. यही वजह है कि लोग परिवार की साथ बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वहीं त्योहार की बीच सोने-चांदी की कीमतों पर भी लोगों का नजर बनी हुई है. आइए जानते हैं कि किन शहरों में आज सोने और चांदी की क्या कीमत है.

भोपाल में सोने-चांदी का भाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,10,000 रुपए प्रति किलो चल रहा है.

रायपुर में सोने-चांदी की कीमत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी 2,10,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है.

दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,180 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,010 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं 18 कैरेट सोना 1,09,680 रुपए पर है.

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,030 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,860 रुपए है. वहीं 18 कैरेट सोना 1,09,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

कोलकाता में सोने का भाव

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने के कीमत 1,46,030, 22 कैरेट की ₹1,33,860 और 18 कैरेट की कीमत 1,09,530 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

लखनऊ में सोने की कीमत

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,010 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 18 कैरेट सोना ₹1,09,680 पर है.

पटना में सोने का भाव

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,080 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,910 है. जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,09,580 प्रति 10 ग्राम पर है.

चांदी की कीमतों में उछाल

चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले महीने 29 से 31 अक्टूबर के बीच चांदी की कीमत में 20,000 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट आया थी. इसके बाद अगले चार दिनों तक इसके दाम पूरी तरह स्थिर रहे. आज दिल्ली सहित देश के ज्यादातर बड़े शहरों में चांदी का भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 2,10,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.

Exit mobile version