Diwali Gift Ideas: दीवाली का त्योहार खुशियां बांटने और अपनों को खास महसूस कराने का मौका होता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को गिफ्ट देकर त्योहार की खुशी दोगुनी करना चाहते हैं. हालांकि, कम बजट में अच्छा और काम आने वाला गिफ्ट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाती है. अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल सामने वाला रोज कर सके, तो परेशान होने की जरूर नहीं है. बाजार में 2 हजार रुपये से कम कीमत में कई उपयोगी चीजें उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच गिफ्ट ऑप्शन के बारे में.
पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर
अगर आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को गाने सुनना पसंद है, तो पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर अच्छा गिफ्ट हो सकता है.
2 हजार रुपये से कम में चोटी और अच्छे साउंड क्वालिटी वाले स्पीकर मिल जाते हैं.
वायरलेस ईयरबड्स
आजकल वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गई है. 2 हजार रुपये से कम कीमत में अच्छी साउंड क्वालिटी वाले ईयरबड्स खरीदे जा सकते हैं.
ऑफिस जाने वाले, पढ़ाई करने वाले या एक्सरसाइज पसंद करने वाले लोगों के लिए यह उपयोगी गिफ्ट है.
स्मार्ट फिटनेस बैंड
सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों को स्मार्ट फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें स्टेप काउंट, कैलोरी ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह रोजाना की फिटनेस एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद करता है.
पावर बैंक
स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए पावर बैंक काफी काम की चीज है. 2 हजार रुपये के अंदर अच्छी बैटरी क्षमता वाले कई विकल्प मिल जाते हैं.
खासकर यात्रा करने और ज्यादा समय घर से बाहर रहने वाले लोगों के लिए यह शानदार तोहफा है.
एलईडी स्मार्ट नाइट लैंप लाएं घर पर
घर की सजावट पसंद करने वालों को स्मार्ट नाइट लैंप दे सकते हैं. इसमें अलग-अलग रंगों की रोशनी और ब्राइटनेस कम-ज्यादा करने की सुविधा मिलती है.
यह बेडरूम और स्टडी रूम को सुंदर लुक देने के साथ रात में हल्की रोशनी भी देता है.
