Vistaar NEWS

EPFO का बड़ा फैसला, चार दिनों तक ठप रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा

epfo

PF वालों के लिए खुशखबरी

EPFO Portal Down: जिन लोगों का EPFO में अकाउंट है, उनके लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है. दरअसल, एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को चार दिनों तक बंद करने का ऐलान किया है. इस दौरान यदि कोई PF खाताधारक अपने अकाउंट से पैसा निकालता है, तो उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एक बड़े सिस्टम माइग्रेशन के कारण EPFO ने इस पोर्टल को बंद करने का निर्णय लिया है. इन चार दिनों तक प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और ग्राहकों को दूसरे सेवाओं का उपयोग करने में परेशानियां आ सकती हैं.

26 से 29 जून तक EPFO सेवाएं ठप

EPFO ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि पोर्टल का बंद होना नए ‘EPFO 3.0’ सिस्टम की वजह से है. लेकिन वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को देखकर ऐसा लगता है कि नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए ही इस सर्विस को चार दिनों के लिए रोका गया है. इस अस्थायी रुकावट के कारण लोग अपना PF बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे और न ही क्लेम कर पाएंगे.

इससे पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और दूसरी ऑनलाइन काम पूरे होने में देरी हो सकती है. नोटिस के मुताबिक, नए और पुराने सभी क्लेम की प्रोसेसिंग 26 जून की आधी रात से लेकर 29 जून की रात तक बंद रहेगी. यह सभी ऑनलाइन सेवाएं 30 जून 2026 से दोबारा काम करना शुरू कर देंगी.

चार दिनों तक पोर्टल क्यों बंद रहेगा?

EPFO के अनुसार, पोर्टल को कुछ समय के लिए इसलिए बंद किया गया है ताकि डेटाबेस और सॉफ्टवेयर को नया और बेहतर बनाया जा सके. इस अपग्रेड से PF क्लेम का काम पहले से ज्यादा तेज हो जाएगा, सुरक्षा मजबूत होगी और ग्राहकों को वेबसाइट चलाने में भी आसानी होगी.

ये भी पढ़ें-युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! पहली नौकरी पर मिलेंगे 15 हजार रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

EPFO 3.0 के तहत क्‍या सुविधा मिलेगी? 

Exit mobile version