Vistaar NEWS

EPFO UAN Update: EPFO सदस्यों के लिए बड़ी राहत, अब UMANG ऐप से घर बैठे बनेगा और एक्टिवेट होगा UAN

EPFO new rule

EPFO नया नियम

Umang App UAN Activation Feature: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब नया UAN बनवाने, पुराने UAN को एक्टिवेट करने और पहचान सत्यापित करने के लिए कर्मचारियों को नियोक्ता या EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. यह सुविधा अब UMANG ऐप के जरिए मोबाइल पर उपलब्ध है. सदस्य आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यह प्रक्रिया खुद पूरी कर सकते हैं.

आसान हुआ UAN बनाना

अगर किसी कर्मचारी के पास पहले से UAN नहीं है, तो वह UMANG ऐप में ‘UAN Allotment and Activation’ ऑप्शन चुनकर नया UAN बना सकता है. इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यपन होगा. इसके बाद सिस्टम जांच करेगा कि पहले से कोई UAN मौजूद है या नहीं. अगर कोई पुराना UAN नहीं मिलता है, तो फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा. इसके लिए मोबाइल में Aadhaar Face RD ऐप की जरूरत होगी. चेहरा सत्यापित होने के बाद नया UAN जनरेट होगा और इसकी जानकारी SMS से मिल जाएगी.

पहले से UAN है तो ऐसे करें एक्टिवेट

ये भी पढ़ें-राशन कार्ड में गलती है? घर बैठे ऐसे बदलें नाम, पता और दूसरी जानकारी, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

एक्टिव UAN वाले सदस्य भी कर सकते हैं फेस ऑथेंटिकेशन

पहले से एक्टिव UAN रखने वाले सदस्य भी UMANG ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं. इससे उनकी पहचान सत्यापित करने और EPFO रिकॉर्ड में जानकारी अपडेट रखने में मदद मिलेगी.

UAN एक्टिवेट होने के बाद मिलेंगी कई सुविधाएं

UAN नौकरी बदलने के बाद भी वही रहता है और अलग-अलग PF खातों को एक पहचान से जोड़ने में मदद करता है. एक्टिवेशन के बाद सदस्य EPF बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं, क्लेम का स्टेटस जान सकते हैं और KYC से जुड़ी सेवाएं मैनेज कर सकते हैं.

Exit mobile version