PF Advance Withdrawal Rules: EPFO के नए नियमों के अनुसार, PF अकाउंट से एडवांस निकालने के लिए कर्मचारी की EPF सदस्यता को कम से कम 12 महीने पूरा होना जरूरी है. इसके बाद कर्मचारी अपने EPF राशि का अधिकतम 75 प्रतिशत तक एडवांस निकाल सकता है.
UMANG App UAN Activation: अगर किसी कर्मचारी के पास पहले से UAN नहीं है, तो वह UMANG ऐप में ‘UAN Allotment and Activation’ ऑप्शन चुनकर नया UAN बना सकता है. इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन होगा.
PF Withdrawal New Update: जिन लोगों की नई नौकरी लगी है और वे किसी कारणवश 1 साल तक काम नहीं कर पाए, उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे PF अकाउंट में जमा पैसे निकाल सकते हैं या नहीं. बता दें कि EPFO की पुरानी गाइडलाइंस के अनुसार 1 साल की सर्विस पूरी न होने पर PF का पैसा नहीं निकाला जा सकता था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद कर्मचारी अपने खाते से जमा राशि निकाल सकेंगे.
EPFO ATM PF withdrawal: EPFO की नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को PF के ब्याज के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. योजना के अनुसार, ब्याज दर तय होने के करीब 10 दिनों के अंदर ही ब्याज की राशि सीधे खाताधारकों के PF खाते में भेज दी जाएगी.
EPFO 3.0 PF Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बहुत जल्द अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को पेश करेगा. इस नई तकनीक के माध्यम से पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए कागजी कार्रवाई खत्म होगी साथ ही कर्मचारियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.
WhatsApp PF Balance Check: नई सुविधा लागू होने के बाद यूजर्स WhatsApp पर ही EPFO से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा.
EPFO Update 2026: ईपीएफओ के नए नियम में पैसे निकालने की लिमिट भी तय की गई है. जिसके अनुसार, कर्मचारी अपना पीएफ अमाउंट एक साथ नहीं निकाल सकेंगे. खाते में कम से कम 25 प्रतिशत की राशि को रखना जरूरी है
EPFO के तहत मौजूद लिमिट 15,000 रुपए महीना है, जिसे बढ़ाकर 25,000 और 30,000 रुपए प्रति महीना किया जा सकता है. इससे पहले साल 2014 में बदलाव किया गया था.
EPFO PF withdrawal rule: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पीएफ (PF) निकालने के नियमों को और भी आसान बनाने का वादा किया है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि अभी भी जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने पीएफ (PF) का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकते हैं.
EPFO News Rule: अगर अब कोई व्यक्ति 1 महीने तक भी नौकरी करता है और EPS में योगदान करता है, तो उस व्यक्ति को पेंशन का अधिकार मिलेगा.