Vistaar NEWS

त्योहारी ऑफर के नाम पर हो सकती है ऑनलाइन ठगी, खरीदारी से पहले बरतें ये सावधानियां

Festive Season Cyber Fraud

ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान

Festive Season Cyber Fraud: त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर खरीदारी बढ़ गई है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और उपहार खरीद रहे हैं. इसी बीच साइबर ठग भी लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऑनलाइन खरीदारी के दौरान मिलने वाली भारा छूट और बेस्ट ऑफर के लालच में आपकी मेहनत की कमाई पर खतरा मंडरा सकता है. ठग वॉट्सऐप, SMS और सोशल मीडिया के जरिए 80 से 90 फीसदी तक छूट और बंपर लकी ड्रॉ के नाम पर फर्जी लिंक भेज रहे हैं.

फेक वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी

साइबर अपराधी नामी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट तैयार करते हैं. इनका डिजाइन इतना मिलता-जुलता होता है कि असली और नकली वेबसाइट की पहचान करना मुश्किल हो सकता है. सोशल मीडिया पर भी ब्रांडेड सामान बहुत कम कीमत पर बेचने के विज्ञापन दिखाए जाते हैं. इन ऑफर पर भरोसा करकी जब लोग खरीदारी की लिए लिंक खोलते हैं और अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज करते हैं, तो उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.

कुछ मामलों में ठग मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड करवाते हैं. ऐसी फेक फाइल इंस्टॉल करने से फोन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और प्राइवेट जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जल्दबाजी में किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर भरोसा न करें.

ऑनलाइन खरीदारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

ये भी पढ़ें-Big Basket से लेना था सिर्फ 513 रुपए का रिफंड, गूगल से निकाला कस्टमर केयर नंबर… और हो गई ठगी

ठगी होने पर तुरंत इस नंबर पर कॉल करें

अगर आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलवा भारत सरकार के ऑफिशियल पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है.

Exit mobile version