Vistaar NEWS

आटा चक्की, किराना दुकान या डेयरी खोलने के लिए कैसे मिलेगा सरकारी लोन? जानें प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Business Loan

बिजनेस लोन कैसे लें

Business Loan: अगर आप आटा चक्की, किराना दुकान या दूध डेयरी खोलना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो सरकारी योजनाएं आपके काम आ सकती हैं. केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक लोन और कुछ मामलों में सब्सिडी भी मिलती है. हालांकि, लोन की राशि, ब्याज दर और सहायता कारोबार के प्रकार व पात्रता पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं कि किस योजना के तहत आपको लोन मिल सकता है.

किन योजनाओं से मिल सकता है लोन?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

इस योजना का उद्देश्य नए छोटे कारोबार शुरू कर रोजगार के अवसर बढ़ाना है. इसके तहत पात्र आवेदकों को विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में 20 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए बैंक लोन मिल सकता है. निर्धारित नियमों की अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 15 से 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी मिल सकती है. आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है. इसके लिए PMEGP के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाइ किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

किराना दुकान और छोटे कारोबार के लिए मुद्रा लोन एक ऑप्शन है. इसमें शिशु श्रेणी में 50,000 रुपये तक, किशोर में 5 लाख रुपये तक और तरुण में 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. तरुण प्लस श्रेणी में पात्र उद्यमियों को 20 लाख रुपये तक का लोन भी मिल सकता है, बशर्ते उन्होंने पहले तरुण श्रेणी का लोन चुकाया हो. आवेदन बैंक या संबंधित ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है.

पशुपालन अवसंरचना विकास कोष (AHIDF)

डेयरी प्रोसेसिंग, पशु चारा निर्माण और संबंधित पात्र इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए यह योजना उपयोगी हो सकती है. इसकी पात्रता और ब्याज सहायता के नियमों की आवेदन से पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जांच करें.

ये भी पढ़ें-MP में शुरू हुआ KCC पोर्टल, अब घर बैठे बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Exit mobile version