Vistaar NEWS

रक्षाबंधन पर झटका, भारतीय डाक ने बढ़ाए पार्सल और स्पीड पोस्ट के दाम, अब राखी-गिफ्ट भेजना होगा महंगा

india post

पोस्ट ऑफिस नया नियम

Indian Post office courier charges: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय डाक विभाग ने देश के करोड़ों भाई-बहनों को एक बड़ा झटका दिया है. अब घर से दूर या दूसरे राज्यों में रह रहे भाई-बहनों को एक-दूसरे तक राखी और गिफ्ट्स पहुंचाना काफी महंगा पड़ेगा. दरअसल, डाक विभाग ने अपनी पार्सल और स्पड पोस्ट सेवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में जो लोग त्योहार पर अपने भाई या बहन को डाक के जरिए तोहफे भेजने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब पहले के मुकाबले अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी.

पार्सल भेजने में कितना लगेगा चार्ज?

डाक विभाग के नियमों के अनुसार, पार्सल भेजने का कुल खर्च उसके वजन, साइज, दूरी और सर्विस के प्रका पर तय होता है. नए बदलावों के बाद 500 ग्राम तक के पार्सल पर सीधे 30 से 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले जहां इतने वजन के पार्सल के लिए सिर्फ 42 रुपये लगते थे, वहीं अब आपको 77 से 84 रुये तक चुकाने होंगे. इसमें अपने राज्य के अंदर भेजने पर 77 रुपये और दूसरे राज्य में भेजने पर 84 रुपये का चार्ज लगेगा. ध्यान रहे कि इस तय फीस के ऊपर आपको अलग से जीएसटी (GST) भी देना होगा.

स्पीड पोस्ट भी हुआ महंगा

पार्सल के साथ-साथ अब डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट (Speed Post) की दरें भी बढ़ा दी हैं. पहले 20 ग्राम तक के हल्के स्पीड पोस्ट के लिए 42 रुपये लगते थे, जिसमें अब सीधे 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब आपको कम से कम 56 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा, पार्सल का वजन और दूरी जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे-वैसे उसका चार्ज भी बढ़ता जाएगा.

ये भी पढ़ें-जेब में नहीं है ATM कार्ड? चिंता मत कीजिए, अब मोबाइल और UPI से निकालें एटीएम से कैश, जानें आसान प्रोसेस

क्यों बढ़े दाम और क्या है नया नियम?

डाक विभाग का कहना है कि कई सालों से पार्सल और स्पीड पोस्ट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, इसलिए यह बढ़ोतरी जरूरी थी. नए नियम के तहत अब पार्सल का चर्ज सिर्फ उसके वजन से तय नहीं होगा, बल्कि दूरी और इलके के हिसाब से भी तय किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि अगर दो पार्सल का वजन बिल्कुल एक बराबर है, लेकिन उन्हें अलग-अलग शहरों या राज्यों में भेजा जा रहा है, तो दोनों का किराया भी अलग-अलग होगा .

Exit mobile version