Vistaar NEWS

Instagram यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया नया Plus सब्सक्रिप्शन, जानिए प्रीमियम फीचर्स

Instagram Plus Subscription

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर

Instagram Plus Subscription: सोशल मीडिया कंपनी Meta Platforms ने Instagram यूजर्स के लिए Instagram Plus नाम का नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है. यह सेवा उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने Instagram अकाउंट पर ज्यादा सुविधाएं और बेहतर कंट्रोल चाहते हैं. भारत में इसकी मासिक कीमत 299 रुपये रखी गई है. हालांकि Instagram का सामान्य फ्री वर्जन पहले की तरह सभी के लिए उपलब्ध रहेगा, लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और खास फीचर्स का लाभ मिलेगा.

स्टोरी ज्यादा समय तक रहेगी एक्टिव

Instagram Plus का एक बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे की बजाय 48 घंटे तक दिखा सकेंगे. इसके अलावा हर हफ्ते एक स्टोरी को विशेष रूप से हाइलाइट करने का विकल्प मिलेगा, जिससे उस स्टोरी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. यह फीचर खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है.

स्टोरी देखने वालों को खोजना होगा आसान

इस प्लान में यूजर्स को स्टोरी व्यूअर लिस्ट में सर्च करने की सुविधा मिलेगी. यानी आप किसी खास व्यक्ति का नाम खोजकर आसानी से देख सकेंगे कि उसने आपकी स्टोरी देखी है या नहीं. इसके साथ ही यूजर्स अपने प्रोफाइल और हाइलाइट्स में सीधे पोस्ट जोड़ पाएंगे, बिना उन्हें फॉलोअर्स की मुख्य फीड में दिखाए. इससे प्रोफाइल को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा.

मिलेंगे नए डिजाइन और कस्टमाइजेशन फीचर्स

ये भी पढ़ें-क्या कोई आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रहा है? मिनटों में ऐसे पता करें पूरी हिस्ट्री

क्या यह प्लान लेना फायदेमंद है?

Exit mobile version