Vistaar NEWS

iOS 27 Update: आज रात iPhone में मिलेगा नया अपडेट, जानें भारत में कितने बजे होगा रोलआउट

iphone

iOS उपडेट होगा लॉन्च

iPhone Update Release Time: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आज आपके लिए खास दिन है. Apple आज यानी 14 सितंबर 2026 को नया iOS 27 अपडेट दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी करने जा रहा है. कंपनी पहले ही इसकी रिलीज डेट की जनकारी दे चुकी है. अब यूजर्स को इंतजार है कि भारत में यह अपडेट किस समय से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Apple Clubs की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, भारत में iOS 27 के रात करीब 10:30 बजे मिलने की उम्मीद है.

भारत में रात 10:30 बजे मिल सकता है अपडे

Apple के पुराने अपडेट रिलीज पैटर्न को देखते हुए iOS 27 भारत में 14 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे जारी हो सकता है. Apple Clubs ने भी अपनी पस्ट में भारत के लिए 10:30 PM IST का समय बताया है. हालांकि, यह Apple की ओर से घोषित आधिकारिक समय नहीं है. सर्वर पर अपडेट उपलब्ध होने में कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकते हैं. ऐसे में रात 10:30 बजे के आसपास iPhone में Settings > General > Software Update पर जाकर अपडेट चेक किया जा सकता है.

इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27

iOS 27 का अपडेट सभी iPhone में नहीं मिलेगा. यह अपडेट iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के चुनिंदा मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा. इसमें iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro, iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं. इसके अलावा iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज और iPhone 12 सीरीज के मॉडल्स को भी अपडेट मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत 4.5 लाख तक, जानें फीचर्स और भारत में कब मिलेगा

iPhone 11 और SE यूजर्स को भी मिलेगा अपडेट

iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max यूजर्स भी iOS 27 डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा iPhone SE की दूसरी पीढ़ी और इसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेंगे. यानी पुराने iPhone यूजर्स में भी बड़ी संख्या में लोगों को नया iOS 27 अपडेट मिलने वाला है.

Exit mobile version