Vistaar NEWS

iPhone 17 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट! सीधे 25,000 रुपए बचाने का मौका, हाथ से न जाने दें यह डील

Flipkart Sasa Lele Sale

फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल

iPhone 17 Pro Max Offers: अगर आप एक नया और महंगा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart की आने वाली Sasa Lele Sale आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है. इस सेल में बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोंस पर ज़बरदस्त डिस्काउंट मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि Apple iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है. यह सेल 9 मई से सभी के लिए शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को इसका फायदा थोड़ा पहले ही मिलना शुरू हो जाएगा. बढ़ती कीमतों के बीच यह सेल एक बेहतरीन मौका है.

25,000 रुपये सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, लेकिन Flipkart सेल में आप इसे काफी सस्ता खरीद पाएंगे. सेल के दौरान इसकी कीमत गिरकर 1,19,900 रुपये हो जाएगी. अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 6,000 रुपये की अलग से छूट और बैंक कैशबैक भी मिलेगा. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर यह फोन आपको लगभग 1,09,900 रुपये का पड़ेगा. इस तरह आप अपनी खरीदारी पर कुल 25,000 रुपये तक की बड़ी बचत कर सकते हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी चेंज

ये भी पढ़ें-अब OTP का चक्कर खत्म, सिर्फ 1 पासवर्ड से चलेगा पूरे देश का पब्लिक WI-FI, जानिए क्या है TRAI का नया नियम

कैमरा ज्यादा पावरफुल

iPhone 17 Pro Max के पीछे के तीनों कैमरे अब 48 मेगापिक्सल के हैं, जो फोटो को और भी साफ़ बनाते हैं. Apple की नई ‘Fusion’ तकनीक की वजह से यह फोन अंधेरे या कम रोशनी में भी बहुत अच्छी तस्वीरें खींच सकता है. इसके अलावा, दूर की फोटो लेने और अल्ट्रा-वाइड के लिए भी इसमें बेहतर सुधार किए गए हैं. वीडियो बनाने के मामले में यह फोन इतना शानदार है कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Exit mobile version