iPhone 18 की कीमत का हुआ खुलासा, iPhone 17 से कितना होगा महंगा? जानिए फीचर्स और प्राइस

iPhone 18 Price: रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स इस साल सितंबर में लॉन्च किए जा सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए ग्राहकों को अगले साल फरवरी या मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं.
iphone 18

आईफोन 18

iPhone 18 Price: एप्पल की iPhone 18 सीरीज को लेकर नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स इस साल सितंबर में लॉन्च किए जा सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए ग्राहकों को अगले साल फरवरी या मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि iPhone 18 भी iPhone 17 की तरह शानदार अपग्रेड्स और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च होगा.

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशंस क्या रह सकते हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और A20 चिपसेट मिल सकता है. फोन में 12GB RAM, 256GB स्टोरेज, बड़ी बैटरी और 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा और नए AI फीचर्स दिए जा सकते हैं.

भारत में कितनी रह सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है. स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के कारण कंपनी कीमत में इजाफा कर सकती है. माना जा रहा है कि भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 89,999 रुपये हो सकती है, जो iPhone 17 की शुरुआती कीमत से लगभग 7,000 रुपये अधिक होगी.

ये भी पढ़ें-मेटा ने WhatsApp Business के लिए बदले नियम, अब फ्री में नहीं चला सकेंगे AI, जानें कितना लगेगा चार्ज

iPhone 18 के साथ ये दो और आईफोन भी होंगे लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 के साथ दो नए मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं. इनमें iPhone 18e एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन होगा, जबकि iPhone Air 2 पिछले साल आए iPhone Air का नया वर्जन होगा. iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और कई नए अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है.

ज़रूर पढ़ें