मेटा ने WhatsApp Business के लिए बदले नियम, अब फ्री में नहीं चला सकेंगे AI, जानें कितना लगेगा चार्ज

WhatsApp Business AI Charges: मेटा ने पिछले महीने ही व्हाट्सएप बिजनेस के लिए एक एडवांस्ड एजेंट लॉन्च किया था, जो बिना थके 24 घंटे काम कर सकता है और ग्राहकों के सवालों के जवाब दे सकता है.
WhatsApp New Feature

व्हाट्सएप नया फीचर

Meta Updates AI Pricing: व्हाट्सएप बिजनेस चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब WhatsApp Business पर फ्री में AI नहीं चला सकेंगे. बता दें, मेटा ने पिछले महीने ही व्हाट्सएप बिजनेस के लिए एक एडवांस्ड एजेंट लॉन्च किया था, जो बिना थके 24 घंटे काम कर सकता है और ग्राहकों के सवालों के जवाब दे सकता है. यह एक साथ कई काम कर सकता है.

लेकिन अब 1 अगस्त से मेटा इसे बदलने की तैयारी कर रहा है. मेटा की मानें, तो प्लेटफॉर्म पर कस्टमर सपोर्ट और सेल्स में एआई का रोल काफी महत्वपूर्ण है. नई प्राइसिंग मॉडल के तहत मेटा ने ग्लोबल रेट तय किया है. जिसके अनुसार यूजर्स को 10 लाख (1 मिलियन) टोकन के लिए 2 डॉलर यानी करीब 189 रुपये चुकाने होंगे. यानी प्रति मैसेज लगभग 4 से 5 सेंट का खर्च आ सकता है.

बदल जाएगा बिलिंग सिस्टम

बता दें, अब तक इसके लिए प्रति-मैसेज के हिसाब से बिलिंग होती थी, लेकिन एक अगस्त से मेटा इसे पूरी तरह बदलने की तैयारी में है. लेकिन अब बिलिंग का सिस्टम पूरी तरह से बदल जाएगा. अब बिजनेस को टोकन की खपत के आधार पर बिल भेजा जाएगा. हालांकि यह कोई पहली कंपनी नहीं है, जो ऐसा कर रही है. इससे पहले से कई बड़ी कंपनियां टोकन-बेस्ड बिलिंग पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ेंः आधार कार्ड, रेलवे से लेकर पासपोर्ट तक, 1 जुलाई से बदल रहे ये बड़े नियम

जटिल सवालों के जवाब देने में सक्षम है AI

मेटा का कहना है कि अब एआई पहले से ज्यादा जटिल सवालों के जवाब देने में सक्षम है. नया मॉडल वास्तविक एआई प्रोसेसिंग लागत को बेहतर तरीके से दर्शाएगा. इसमें कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर्स के काफी काम आएंगे. मेटा के अनुसार, छोटे बिजनेस व्हाट्सएप बिजनेस प्रीमियम के कुछ सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए AI एजेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें