iPhone 18 Pro Max Craze: Apple ने पिछले हफ्ते iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था. आज यानी 18 सिंतबर शुक्रवार से भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है. बिक्री शुरु होते ही एप्पल स्टोर्स पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है मानों आईफोन लवर्स बस iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का ही इंतजार कर रहे है. देश के अलग-अलग शहरों से एप्पल स्टोर्स के वीडियो भी सामने आ रहे है.
कस्टमर शेयर कर रहे हैं एक्सपीरियंस
कई यूजर्स ने अपना पहला iPhone 18 Pro और iPhone Pro Max खरीद लिया है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और नोएडा से कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें लोग अपना पहला आईफोन खरीदने के बाद एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. नोएडा के एक एप्पल स्टोर से पहला आईफोन 18 प्रो खरीदने वाले एक युवक ने बताया कि वह इस हैंडसेट का बेसब्री से इंतजार कर रहता था.
उसने बताया कि वह ये फोन खरीदने के लिए पंजाब से नोएडा आया है. लंबा सफर और पूरी रात लाइन में लगने के बाद उसे नोएडा का पहला iPhone 18 Pro मिला है.
#WATCH | Noida, UP: A buyer says, "I bought two iPhone 18 Pro Max. I came from Punjab and have been standing in the queue since 6 AM. Mine was the very first booking; I am the first one who has got the phone…" https://t.co/rVR3U5CNZI
— ANI (@ANI) September 18, 2026
शहर का पहला आईफोन
वहीं मुंबई के एप्पल स्टोर से पहला आईफोन 18 प्रो खरीदने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चाहते थे कि उनको उनके शहर का पहला आईफोन खरीदने का मौका मिले. उन्होंने कहा कि मैने अपने शहर में सबसे पहले iPhone 18 Pro खरीदा इसलिए अब मुझे बहुत खुशी हो रही है.
5 मिनट में मिल गया नया iPhone 18 Pro
बेंगलुरू के एप्पल स्टोर से आईफोन 18 प्रो खरीदने वाले युवक ने बताया कि वे पहले iPhone 13 यूज कर रहे थे अब उन्होंने अपना हैंडसेट अपग्रेड कर लिया है. कस्टमर ने बताया कि एप्पल की सर्विस अच्छी है और उनको शोरूम में एंटर करते ही 5 मिनट में नया iPhone 18 Pro मिल गया.
#WATCH | Noida, UP: A buyer says, "I bought two iPhone 18 Pro Max. I came from Punjab and have been standing in the queue since 6 AM. Mine was the very first booking; I am the first one who has got the phone…" https://t.co/rVR3U5CNZI
— ANI (@ANI) September 18, 2026
iPhone 18 Pro की कीमत
iPhone 18 Pro (256) की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है. वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है, जिसमें 2TB स्टोरेज मिलती है.
iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 2TB वेरिएंट का दाम 3,29,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं.
ये भी पढ़ें-Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत 4.5 लाख तक, जानें फीचर्स और भारत में कब मिलेगा
