Vistaar NEWS

IRCTC का सस्ता श्रीलंका टूर पैकेज, रामायण से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर जाने का मौका, जानें किराया

'Sri Lanka Ramayana Trail'

आईआरसीटीसी लाया नया श्रीलंका टूर पैकेज

Ramayana Yatra Sri Lanka Fare: IRCTC समय-समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाता रहता है. अब तक आईआरसीटीसी देश-विदेश भ्रमण के लिए कई टूर पैकेज पेश कर चुका है. अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं, तो इसी कड़ी में आईआरसीटीसी एक और खास धार्मिक टूर लेकर आया है. IRCTC के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज की मदद से भारतीय यात्री 6 दिनों के लिए श्रीलंका भ्रमण कर सकते हैं.

आईआरसीटीसी का यह नया टूर पैकेज ‘श्रीलंका रामायण यात्रा’ है. इस यात्रा के दौरान कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो जैसे फेमस और लोकप्रिय डेस्टिनेशंस के साथ-साथ रामायण से जुड़े कई प्रसिद्ध स्थलों पर जाने और घूमने का मौका मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस यात्रा में कितना खर्च आएगा और आईआरसीटीसी की तरफ से क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी.

कब से शुरू होगी IRCTC की श्रीलंका टूर पैकेज?

IRCTC के अनुसार, 6 दिनों की इस नई धार्मिक और इंटरनेशनल यात्रा की शुरुआत 24 सितंबर 2026 से होगी. यही वह सबसे अच्छा समय है, जब भारतीयों को अत्यधिक सुविधा और कम कीमत में विदेश घूमने का मौका मिल रहा है. आईआरसीटीसी के अनुसार, इस पैकेज की शुरुआती कीमत तीन लोगों के साथ ठहरने पर 59,950 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है.

वहीं अगर कोई व्यक्ति सिंगल यात्रा करना चाहता है, तो उसे लगभग 81 हजार रुपये तक का खर्च आएगा. बता दें कि इस यात्रा में कुल 15 सीटें ही उपलब्ध हैं. इसमें यात्रियों को फ्लाइट टिकट, होटल में ठहरने, नाश्ता, दोपहर के भोजन और रात के खाने जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं. वहीं बता दें कि कमरे की कीमत के हिसाब से आपके खर्च बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-AC Coach Bedroll Rules: AC कोच में बेडरोल नहीं मिला तो ऐसे करें शिकायत, जानें रिफंड का पूरा नियम

यात्रियों को इन जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा

Exit mobile version