Vistaar NEWS

ट्रेन टिकट वेटिंग में है? IRCTC का ‘विकल्प’ फीचर दिलाएगा आपको कन्फर्म सीट, जानें कैसे

irctc

IRCTC का 'विकल्प' फीचर

IRCTC Opt Vikalp Feature: अगर आपका ट्रेन टिकट वेटिंग में है, तो IRCTC का ‘वैकल्पिक ट्रेन आवास योजना’ (VIKALP) फीचर आपके बहुत काम आ सकता है. टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन को चुनने से आपकी वेटिंग लिस्ट वाली टिकट को उसी रूट की दूसरी ट्रेन में खाली सीट मिलने पर कन्फर्म किया जा सकता है. इससे कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है और आपको अलग से कोई मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती.

क्या है यह नया फीचर?

IRCTC का ‘वैकल्पिक’ (VIKALP) फीचर उन यात्रियों के लिए है जिनका टिकट चार्ट बनने तक कन्फर्म नहीं हो पाता. यह सुविधा उसी रास्ते पर जाने वाली दूसरी ट्रेनों में खाली सीट तलाशती है और उपलब्ध होने पर आपका टिकट वहां कन्फर्म कर देती है. आसान शब्दों में कहें तो यह वेटिंग टिकट को दूसरी ट्रेन के जरिए कन्फर्म सीट में बदलने का एक स्मार्ट तरीका है.

यह फीचर कैसे काम करता है?

यह सुविधा चार्ट बनते समय काम करती है. यदि उस वक्त आपके रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीट खाली होती है, तो सिस्टम अपने आप आपका टिकट वहां शिफ्ट कर देता है. आपको बस टिकट बुक करते समय इस विकल्प को चुनना होता है, जिसके बाद सीट कन्फर्म होने की उम्मीद काफी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें-सड़क पर एम्बुलेंस को रास्ता न देने पर कितने का कटेगा चालान? जानिए जुर्माना और कानून

‘ऑप्ट विकल्प’ फीचर कैसे ऑन करें?

बुकिंग के बाद ऐसे ऑन करें फीचर

Exit mobile version