UPI Payments Through Smart Glasses: आज के डिजिटल दौर में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है. अब ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए बार-बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Reliance Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में AI Smart Glass से जुड़ी तकनीक पेश की है, जो लोगों के डिजिटल अनुभव को बदल सकती है. इस स्मार्ट चश्मे की मदद से आवाज के जरए कई काम किए जा सकेंगे. इसमें UPI Payment, Live Translation और Navigation जैसे फीचर्स की चर्चा है. आइए जानते हैं इस स्मार्ट चश्मे की खासियत और इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी.
चश्मे से स्कैन होगा QR Code
Jio के AI Smart Glass का सबसे खास फीचर UPI Payment बताया जा रहा है. इसकी मदद से दुकान पर पेमेंट करने के लिए हर बार फोन निकालने की जरूरत नहीं होगा. यूजर चश्मे से दुकान पर लगे QR Code को देखकर पेमेंट की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा. इसके बाद आवाज के जरिए पेमेंट का पैसा बताई जा सकेगी. सिस्टम यूजर से पेमेंट के बारे में कन्फर्म करने के बाद ट्रांजैक्शन पूरा हो सकेगा.
12 भाषाओं में मिलेगा Live Translation
इस स्मार्ट चश्मे में Live Translation का फीचर भी उपयोगी हो सकता है. इसकी मदद से अलग-अलग भाषाओं में होने वाली बातचीत को समझना आसान होगा. इससे दूसरे शहरों में यात्रा करने वाले लोगों और अलग-अलग भाषा बोलने वालों को मदद मिल सकती है. भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलने से बातचीत में भाषा की परेशानी कम हो सकती है.
बिना फोन निकाले मिलेंगी कई सुविधाएं
AI Smart Glass में हैंड्स-फ्री इस्तेमाल की सुविधा भी खास हो सकती है. इसके जरिए Live Streaming, रास्तों का Navigation और जरूरी जानकारी देखने जैसे काम किए जा सकेंगे. इसका मकसद स्मार्टफोन पर निर्भरता कम करना और काम को आसान बनाना है.
ये भी पढ़ें-EPFO यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब UPI से तुरंत निकलेगा PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुविधा
कब लॉन्च होगा Jio का AI Smart Glass?
Jio के इस स्मार्ट चश्मे की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर लोगों में उत्सुकता है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे नवंबर या दिसंबर तक इंडियन मार्केट में पेश किए जाने की संभावना जताई गई है. हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च की तारीख और कीमत की ऑफिशियल जनक्री नहीं दी है. अगर यह स्मार्ट चश्मा किफायती कीमत पर आता है, तो भारतीय बाजार में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.
