EPFO यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब UPI से तुरंत निकलेगा PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुविधा
बहुत जल्द PF का पैसा ATM से निकलेगा
Withdraw PF Money Via UPI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगातार अपनी सर्विस में सुधार कर रहा है. कड़ी में EPFO एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत PF का पैसा सीधे UPI से निकाला जा सकेगा. इस सुविधा को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि यह सुविधा कब स शुरू होगी.
कब से शुरू होगी सुविधा?
EPFO ने इस नई सुविधा के लिए बैंकों के साथ मिलकर टेस्टिंग शुरू कर दी है. एक सेनीयर सरकारी अधिकारी ने बताया है कि यह सुविधा दिसंबर के आखिर तक शुरू की जा सकती है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.
कैसे काम करेगी नई सुविधा?
इस नई सुविध के तहत कर्मचारी अपने EPF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा निकाल सकेंगे. हालांकि इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा. मौजूदा नियमों के अनुसार, पैसा निकालने के बाद EPF खाते में कम से कम 25 प्रतिशत पैसा बचा रहना जरूरी है.
किन कामों के लिए निकाल सकते हैं पैसा
UPI के जरिए कर्मचारी कई जरूरी कामों के लिए पैसा निकाल सकेंगे. जैसे पढ़ाई, शादी, घर खरीदना या घर की मरम्मत करवाना. इन सभी कामों के लिए EPF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा निकाला जा सकता है. खाते में बचा हुआ 25 प्रतिशत पैसा पहले की तरह टैक्स फ्री ब्याज कमाता रहेगा और भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा.
इन ऐप्स से जुड़ेगी नई सुविधा
EPFO एक नया ऐप लाने की भी तैयारी कर रहा है. यह ऐप कर्मचारियों के बैंक खातों के साथ-साथ BHIM और दूसरे UPI ऐप से भी जुड़ी हो सकता है. इससे PF निकालने की पूरी प्रोसेस बहुत ही आसान हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-NPS Tatkal: अब UPI से कुछ मिनटों में खुलेगा NPS अकाउंट, PFRDA ने शुरू की नई सुविधा
अभी कैसे निकलता है PF का पैसा
फिलहाल PF का पैसा निकालने के लिए कर्मचारी को UAN पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम करनी होता है. क्लेम अप्रूव होने के बाद EPFO पैसा कर्मचारी के बैंक खाते में भेजता है. इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है. लेकिन नई सुविधा शुरू होने के बाद UAN पोर्टल को सीधे UPI से जोड़ा जाएगा, जिससे पैसा तुरंत आपके खाते में आ जाएगा.