Jio Airtel Vi Mobile Recharge Hike: अगर आप Vi, Jio या Airtel का सिम यूज करते है, तो आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. खबरो के अनुसार, टेलीकॉम कंपनिया अपने रिचार्ज प्लान महंगे करने की तैयारी में हैं. इसकी बड़ी वज 5G नेटवर्क का विस्तार और नए टावर व इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ रहा खर्च बताया जा रहा है. ऐसे में साल के आखिर तक रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ सकती हैं.
कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले 3 से 4 महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में करीब 12 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो दिसंबर तक कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पहले के मुकाबले महंगे हो जाएंगे. यानी वही सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
पहले भी बढ़ी थीं कीमतें
भारत में पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है कि जब एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने रिचार्ज प्लान महंगे करती है, तो बाकी कंपनियां भ कुछ समय बाद अपने प्लान की कीमतें बढ़ा देती हैं. पिछली बार भी Jio, Airtel और Vi ने लगभग एक साथ अपने टैरिफ मेंबदलाव किया था. इसलिए इस बार भी तीनों कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-50 और 100 रुपये के नकली नोट से कैसे बचें? इस ट्रिक से तुरंत करें असली नोट की पहचान
कंपनियां क्यों बढ़ाना चाहती हैं रिचार्ज प्लान के दाम?
खबरों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां इस समय हर ग्राहक से होने वाली औसत कमाई (ARPU) बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. उनका कहना है कि भारत में ग्राहकों से मिलने वाली औत कमाई अभी भी कई दूसरे दशों के मुकाबले कम है. वहीं 5G नेवर्क शुरू करने, नए टावर लगाने और स्पेक्ट्रम खरीदने में कंपनियों ने काफी पैसा लगाया है. ऐसे में कंपनियां अपने खर्च की भरपाई करने और आगे बेहतर नेटवर्क देने के लिए रिचार्ज प्लान महंगे करने पर विचार कर रही हैं.
