Jio IPO Investment Strategy: देश का आज तक का सबसे बड़ा आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स शेयर मार्केट में लिस्टेड हो गया है. बुधवार, 28 अक्टूबर को लिस्टेड हुआ जिओ का प्रीमियम 21.26 प्रतिशत पर ओपेन हुआ. शेयर बाजार में लिस्टेड होने से पहले 1119 रुपए का प्राइस बैंड रखा गया था. जो अब 1358 रुपए पर लिस्टेड हुआ. यानी निवेशकों को सीधा करीब 2868 रुपए का प्रॉफिट हुआ. यहां जानें जिओ आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी.
अगर आपने भी जिओ आईपीओ के लिए अप्लाई किया था और आपको शेयर अलॉट हो गए हैं, तो आगे क्या करना चाहिए? या फिर जिन्हें आईपीओ नहीं मिला है. वे लिस्टिंग के बाद खरीदें या अभी इंतजार करें. इसको लेकर ज्यादातर लोगों के मन में सवाल दौड़ रहा है कि आखिर क्या करें?
लॉन्ग टर्म में दे सकता है फायदा
एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप लंबे समय तक निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खरीदारी और होल्ड करने का अच्छा मौका है. वहीं, ऐसे लोग जिनको कई लॉट आईपीओ अलॉट हुआ है. वे कुछ शेयरों को बेचकर प्रॉफिट बुकिंग भी कर सकते हैं, ताकि रिस्क कम हो जाए. लेकिन अगर आपको आईपीओ भी नहीं मिला है और आप कम समय से लिए शेयर खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः अब रात में नहीं कर सकेंगे मोबाइल चार्ज! रेलवे का बड़ा फैसला, जानें नया नियम
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
मार्केट डेब्यू के साथ जिओ प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. जो मार्केट कैपिटल के साथ देश की दूसरी बड़ी कंपनी है. एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी के पास लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मजबूत रिटर्न देने की पर्याप्त क्षमता है. ऐसे में कंपनी के ग्रो होने की पूरी संभावना है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. हम निवेशकों को किसी प्रकार की निवेश की सलाह नहीं देते हैं. निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
