Unlimited 5G Data Booster: अगर आप भी Jio का सिम इस्तेमाल करते है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सस्ता डेटा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है. इसकी कीमत सिर्फ 15 रुपये है. इस प्लान में यूजर्स को 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगी. यह पैक 5 नवंबर से प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है. खास बात यह है कि अब एक दिन के लिए ज्यदा इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए महंगे डेटा बूस्टर प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी.
24 घंटे तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
Jio ने इस नए डेटा पैक को अपनी वेबसाइट के Data Packs सेक्शन में शामिल किया है. 15 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 24 घंटे है. इसमें कंपनी के Standalone (SA) 5G नेटवर्क पर हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही यूजर्स को 200MB एक्स्ट्रा 4G डेटा भी दिया जा रहा है.
इस प्लान के जरिए ग्राहक ऑनलाइन वीडियो देखने, गेमिंग करने और बड़ी फाइलें डाउनलोड करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. इसके अलावा सफ्टवेयर अपडेट, क्लाउड बैकअप और मीडिया फाइल ट्रांसफर करने में भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा. जिन लोगों को अचानक ज्यादा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह पैक उपयोगी हो सकता है.
हॉटस्पॉट से भी चला सकेंगे इंटरनेट
इस प्लान की एक खास बात यह है कि यूजर्स मोबाइल हॉटस्पॉट की जरिए लैपटॉप और टैबलेट जैसे दूसरे डिवाइस पर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे. ऐसे में ऑफिस का काम करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन मीटिंग के दौरान भी यह पैक हेल्प करेगा.
किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
- Jio का यह 15 रुपये वाला पैक MyJio ऐप, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
- हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं.
- इसके लिए यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए.
- साथ ही उसके इलाके में Jio True 5G नेटवर्क का सुविधा उपलब्ध होनी जरूरी है.
- इसके अलावा मोबाइल नंबर पर एक एक्टिव प्रीपेड बेस प्लान भी होना चाहिए.
- इन शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक इस सस्ते डेटा पैक का लाभ उठा सकते हैं.
