Kisan Vikas Patra Returns: आज हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई किसी सुरक्षित जगह पर जमा हो. जहां बाजार के उतार-चढ़ाव का डर न हो और पैसा भी बढ़ता रहे. ऐसे लोगों के लिए किसान विकास पत्र एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है. इस सरकारी योजना में जमा किया गया पैसा एक तय समय के बाद दोगुना हो जाता है. यानी अगर आप 1 लाख रुपये लगाते हैं तो आपको 2 लाख रुपये वापस मिल सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन.
लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश
किसान विकास पत्र उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो लंबे समय तक पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं. जो लोग शेयर बाजार के जोखिम से बचना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना सही मानी जाती है. हालांकि इसमें बड़ी राशि लगाने से पहले ब्याज दर, मैच्योरिटी का समय, टैक्स और पैसा निकालने के नियमों को समझ लेना बहुत जरूरी है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. आप अपनी क्षमता के हिसाब से 1 करोड़ रुपये तक भी निवेश कर सकते हैं.
KVP पर कितना मिल रहा है ब्याज?
- सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए किसान विकास पत्र पर सालाना 7.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
- इस योजना में ब्याज हर साल कंपाउंड होता है. मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपका पैसा 115 महीने यानी करीब 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाता है.
- उदाहरण के लिए, अगर आप इसमें 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 2 लाख रुपये मिलेंगे.
- वहीं 1 करोड़ रुपये लगाने पर मैच्योरिटी पर यह रकम करीब 2 करोड़ रुपये हो सकती है. यह रकम टैक्स से पहले की है.
किन लोगों के लिए है यह योजना
यह योजना उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है जो अपने पैसे को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं. लंबे समय तक तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए यह फायदेमंद मानी जाती है. खासकर सीनियर सिटीजन और बाजार के जोखिम से दूर रहने वाले लोगों को इस योजना पर जरूर विचार करना चाहिए.
