Big Battery At Affordable Price: लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च किया है. यह फोन कंपनी की Smart सीरीज का नया मॉडल है. किफायती कीमत में आने वाले इस फोन में 5,000mAh की बड़ बैटरी, 4G कनेक्टिविटी और 6.56 इंच की डिस्प्ल दी गई है. फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जबकि इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है और यह केवल एक RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है.
Lava Smart 4 की कीमत
Lava Smart 4 की कीमत की बात करें तो भारत में इसके 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है. यह फोन अजंता ग्रे और कोणार्क गोल्ड रंग में खरीदा जा सकेगा. कंपनी के अनुसार, फोन सभी फलाइन रिटेल स्टर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए फाइनेंशियल स्कीम के साथ उपलब्ध होगा. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी देगी. बता दें कि इससे पहले जून में Lava Smart 4 Plus को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.
Lava Smart 4 स्पेसिफिकेशन्स
Lava Smart 4 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.56 इंच की qHD डिस्प्ले दी गई है. यह फोन Android 16 Go एडिशन पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा इसमें 3GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर कुल 6GB तक RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी
कैमरा और बैटरी की बात करें तो Lava Smart 4 के पीछे 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे इसकी मजबूती का पता चलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G सपोर्ट दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है.
