Vistaar NEWS

LPG ग्रहकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक पूरा करें e-KYC, नहीं तो हो सकती है परेशानी

lpg gas

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Consumers Mandatory Update: अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस का एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी सूचना है. गैस कंपनियों ने ग्राहकों से 30 जून 2026 तक अपना e-KYC अपडेट कराने को कहा है. जिन लोगों ने अभी तक यह प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्या 30 जून के बाद गैस सब्सिडी रुक सकती है?

गैस कंपनियों का कहना है कि e-KYC पूरा होने से ग्राहकों की जानकारी सही और अपडेट रहती है. यदि किसी ग्राहक का e-KYC नहीं हुआ है, तो उसे गैस सब्सिडी से जुड़ी कुछ सुविधाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है.

हालांकि कंपनियों ने अभी तक सब्सिडी पूरी तरह बंद करने जैसी कोई घोषणा नहीं की है.

क्या e-KYC नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद होगा?

कई उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल है कि अगर वे e-KYC नहीं कराते हैं तो उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या नहीं. फिलहाल गैस कंपनियों की ओर से ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है. केवल यह कहा गया है कि ग्राहक समय रहते e-KYC पूरा कर लें ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या न आए.

e-KYC कराने का उद्देश्य क्या है?

घर बैठे कैसे करें e-KYC?

ये भी पढ़ें-कोटेदार की मनमानी से हैं परेशान? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

ऑफलाइन e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध

जो लोग मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं करना चाहते, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी e-KYC करवा सकते हैं. वहां आधार सत्यापन के माध्यम से प्रोसेस पूरी की जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि e-KYC के लिए किसी प्रकार का फीस नहीं लिया जाता यह सेवा पूरी तरह फ्री है.

Exit mobile version