Gas Connection Disconnection Rules: अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. सरकार की ओर से 23 अगस्त 2026 तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया था. ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी ई-केवासी नहीं कराई है, उन्हें डर है कि कहीं उनका एलपीजी कनेक्शन कट न जाए. वर्तमान में कई उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल है कि क्या ई-केवाईसी न होने पर वाकई गैस कनेक्शन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा? क्या भविष्य में दोबारा एलपीजी कनेक्शन नहीं मिलेगा और यदि मिलता है, तो इसके लिए कितना चार्ज देना होगा. आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब और पूरी डिटेल.
क्या हमेशा के लिए गैस कनेक्शन रद्द हो जाएगा?
यदि आप तय समय तक अपनी LPG e-KYC प्रोसेस पूरी नहीं करते हैं, तो आपका गैस कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे केवल अस्थायी रूप से रोका जा सकता है. इस दौरान आपको मिलने वाली सरकारी सब्सिडी बं हो सकती है और नए सिलेंडर की बुकिंग या डिलीवरी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, जैसे ही आप अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवा लेंगे, आपकी ये सभी सेवाएं दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी.
क्या अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज?
अगर e-KYC न होने की वजह से आपकी गैस सप्लाई या बुकिंग रुक जाती है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करके इस सेवा को दोबारा चालू करवा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पूरी प्रोसेस के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई एक्स्ट्रा चार्ज या जुर्माना नहीं देना होगा, क्योंकि सरकार और गैस कंपनियों की ओर से ई-केवाईसी की सुविधा पूरी तरह फ्री दी जाती है.
ये भी पढ़ें-सावधान! अगर आपके पास भी हैं कई मोबाइल नंबर, तो ब्लॉक हो जाएगा SIM, जानिए सरकार का नया नियम
e-KYC कराने के लिए अब आगे क्या करना होगा?
अपनी LPG e-KYC प्रोसेस को पूरा करना बहुत आसान है, इसके लिए आप सीधे अपनी गैस एजेंसी के ऑफिस जाकर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक और आसान तरीका यह है कि जब भी आपके घर पर एलपीजी सिलेंडर की डिलवरी हो, तो आप डिलीवरी करने वले Delivery Boy की मदद ले सकते हैं. गैस कंपनियों ने डिलीवरी कर्मचारियों को भी बायोमेट्रिक डिवाइस या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी करने की सुविधा दी है, जिससे आपकी प्रोसेस तुरंत पूरी हो जाएगी.
