Vistaar NEWS

LPG e-KYC की डेडलाइन हो गई खत्म… अब क्या रद्द हो जाएगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए A To Z पूरा अपडेट

LPG e-KYC deadline

फाइल फोटो

LPG e-KYC Deadline: एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. एलपीजी सिलेंडर की आधार वेस्ड ई-केवाईसी के लिए जो आखिरी तारीख तय की गई थी वह 16 अगस्त थी. यानी कि ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है. ऐसे में उन लोगों के सबसे ज्यादा चिंता हो रही है जो एलपीजी यूजर्स ने ये प्रोसेस पूरा नहीं किया है. उनको ये टेंशन सता रही है कि कहीं उनका एलपीजी कनेक्शन रद्द न कर दिया जाए. आइए जातने है इसके बारे में पूरी a to z अपडेट क्या है.

डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई

यूजर्स के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि स्वतंत्रता दिवस और छुट्टियों के कारण कई ग्राहक समय पर केवाईसी नहीं कर पाए हैं. इसके बाद डेडलाइन को बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया है. इससे उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो अबतक अपना आधार वेरिफिकेशन नहीं करा पाए थे. यानी कि अब भी आपके पार ई-केवाईसी करवाने का पूरा मौका है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप केवाईसी की नजरअंदाज कर दें. समय रहने पर अगर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो सिलेंडर मिलने में पेरशानी हो सकती है.

ऑनलाइन कर सकते है ई-केवाईसी

सबसे अच्छी बात ये है कि ई-केवाईसी कराने के लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी के चक्कर लागने की जरुरत नहीं हैं. अलग-अलग गैस कंपनियों ने अपने ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया की सुविधा दी है. इंडेन ग्राहक इंडेन ऑयल वन ऐप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा है. वहीं भारतगैस ग्राहक हैलो बीपीसीएल ऐप और एचपी गैस ग्राहक एचपी पे ऐप के जरिए प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

इसके बाद भी अगर किसी ग्राहक को ऑनलाइन ई-केवाईसी करने में दिक्कत आ रही है तो वह अपने एपलपीजी बांटने वालों के पास जाकर भी ई-केवाईसी करा सकता है.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

Exit mobile version