LPG e-KYC की आज आखिरी डेट, अगर अब तक नहीं कराया यह जरूरी काम, तो रुक जाएगी गैस सब्सिडी
एलपीजी गैस सिलेंडर
Last Date For LPG E-KYC: देश के करोड़ों एलपीजी ग्राहकों के लिए बहुत ही जरूरी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. दरअसल, सरकार की तरफ से एलपीजी E-KYC कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. सरकार समय-समय पर केवाईसी प्रक्रिया कराती है, ताकि एलपीजी गैस बुकिंग से जुड़े नियमों में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सके सरकार के जारी निर्दशानुसार, 14 सितंबर 2026 तक एलपीजी e-KYC कराना जरूरी है. अगर कोई भी उपभोक्ता आज अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कराता है, तो भविष्य में उसकी गैस बुकिंग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और उसे दूसरी सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल सकेगा.
eKYC कराने की आखिरी डेट आज
बता दें कि सरकार और तेल कंपनियां इससे पहले भी कई बार ग्राहकों को e-KYC कराने के मौके दे चुकी हैं. सबसे पहले 16 अगस्त को अंतिम तारीख तय की गई थी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कराई थी, जिस वजह से सरकार ने इस तारख को आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया. इसके बाद इसे 31 अगस्त और फिर 7 सितंबर किया गया. कई उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी न हो पाने की वजह से इस तारीख को आगे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया था. अब ऐसे में आज e-KYC कराने का आखिरी दिन है. अगर आप आज एलपीजी गैस सिलेंडर की e-KYC नहीं कराते हैं, तो आपको भविष्य में कई सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी.
ई-केवाईसी कराना क्यों जरूरी है?
- इसके जरिए सरकार एक ही व्यक्ति के नाम पर चल रहे गलत या एक से ज्यादा गैस कनेक्शनों की पहचान करके उन्हें बंद करेगी.
- इस प्रक्रिया से सही और पात्र ग्राहकों की पहचान होगी, जिससे सरकार द्वारा मिलने वाली गैस सब्सिडी सीधे और बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खाते में पहुंचती रहे.
- उपभोक्ता के घर का पता और उनके बायोमेट्रिक का मिलान करके गैस एजेंसी के रिकॉर्ड को पूरी तरह अपडेट किया जाएगा.
घर बैठे मोबाइल से या एजेंसी जाकर ऐसे करें e-KYC
- सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का ऑफिशियल मोबाइल ऐप या गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें.
- ऐप में अपने उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जो गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड है, फिर होमपेज पर दिख रहे ‘eKYC’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपने Face Authentication करके या मोबाइल पर आए 0TP को दर्ज करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें.