Vistaar NEWS

1 नवंबर से बदल जाएगा मोबाइल कॉलिंग का नियम, अनजान नंबर से कॉल पर दिखेगा नाम

Mobile Calling Rule Change

1 नवंबर से बदल जाएगा नियम

Unknown Caller Name Display: अगर आप भी मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. आज के इस डिजिटल दौर में आए दिन साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले देखने को मिल रहे हैं. इसी समस्या को देखते हुए सरकार 1 नवंबर 2026 से स्मार्टफोन से जुड़े एक जरूरी नियम में बदलाव करने जा रही है. दूरसंचार विभाग की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आए, तो कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम मोबाइल पर दिखनी चाहिए. सरकार का मानना है कि 1 नवंबर 2026 से इस नए नियम के लागू होने के बाद किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा.

1 नवंबर से लागू होगा CNAP सिस्टम

DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सिस्टम को लागू करें. CNAP भारत का वेरिफाइड कॉलर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम है, जिसके तहत यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखाई देगा. यानी जब आपके मोबाइल पर कोई अनजान व्यक्ति कॉल करेग तो स्क्रीन पर उसका नाम दिखेगा. DoT के मुताबिक, स्मार्टफोन पर वही नाम दिखेगा जिसके नाम पर सिम रजिस्टर्ड होगी.

4G और 5G यूजर्स के लिए शुरू होगी सुविधा

DoT के आदेश के अनुसार, CNAP सुविधा को पहले चरण में 4G और 5G यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा. जब इन यूजर्स को कोई कॉल एगा तो फोन पर कॉलर का नाम दिखना अनिवार्य होगा. वहीं 2G और 3G नेटवर्क के लिए इस सेवा को बाद में लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-MP Gun Purchase Rules: 1 नवंबर से बदल जाएगा एमपी में बंदूक लाइसेंस का नियम, जानें क्या होगा बदलाव

CNAP का कॉलर आईडी फीचर कैसे काम करेगा?

Exit mobile version