Rule Change 1st November: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा

Mobile Users New Rules : 1 नवंबर से आपके स्मार्टफोन पर यदि किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आता है, तो उसका नाम आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखना जरूरी होगा. टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI Calling Name Presentation (CNAP) की कई महीनों से टेस्टिंग कर रही है. TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पष्ट कहा है कि अनजान व्यक्ति का नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाना अनिवार्य होगा.
Mobile Users Telecom Rules

TRAI का नया नियम

New Rules From November: अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस डिजिटल जमाने में आए दिन साइबर ठग आम मोबाइल फोन यूजर्स को अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी कर लेते हैं. सरकार अब इन जालसाजों पर लगाम लगाने और लोगों को धोखाधड़ी से बचाने की लिए स्मार्टफोन के नियमों में जरूरी बदलाव करने जा रही है. यह बदलाव 1 नवंबर 2026 से लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं कि TRAI किस नियम में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है.

1 नवंबर से क्या बदलाव होगा?

1 नवंबर से आपके स्मार्टफोन पर यदि किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आता है, तो उसका नाम आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखना जरूरी होगा. टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI Calling Name Presentation (CNAP) की कई महीनों से टेस्टिंग कर रही है. TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पष्ट कहा है कि अनजान व्यक्ति का नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाना अनिवार्य होगा.

नाम उसी व्यक्ति का दिखेगा जिसके नाम पर सिम होगी. TRAI के अनुसार, इस खास सुविधा के लिए यूजर्स को कोई अलग सेटिंग ऑन नहीं करनी होगी. कॉल करने वाले अनजान व्यक्ति का नाम अपने आप ही दिखाई देगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

TRAI का कहना है कि भारत में आए दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं, जिससे उन्हें काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ठग अनजान नंबर से कॉल करके अम यूजर्स को अपने जाल में फंसा लेते हैं और किसी तरह OTP लेकर उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं.

साइबर अपराध को रोकने के लिए ही सरकार ने स्पैम अलर्ट नाम का फीचर शुरू किया है. अब 1 नवंबर से यह नया फीचर लागू हो जाता है तो देश में साइबर अपराध के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप ला रहा है कमाल का फीचर, अब मैसेज ऑटोमैटिक होगा सेंड, जानें कैसे करेगा काम

स्पैम अलर्ट से मिल रही है राहत

स्पैम अलर्ट सुविधा शुरू होने से यूजर्स को बड़ी राहत मिली है. अगर कोई भी ठग या अनजान व्यक्ति किसी फेक नंबर से कॉल करता है, तो सामने वाले स्मार्टफोन यूजर को स्क्रीन पर स्पैम कॉल लिखा हुआ दिखता है, जिससे वह अलर्ट हो जाता है.

ज़रूर पढ़ें