Mobile Lost: आज के समय में मोबाइल सिर्फ कॉल और मैसेज करने का साधन नहीं है. इसमें हमारी पर्सनल फोटो, जीमेल, सोशल मीडिया, UPI और बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी रहती है. ऐसे में फोन खोने या चोरी होने पर थोड़ी सी लापरवाही बड़ी नुकसान करा सकती है. अगर कभी आपका फोन गुम हो जाए, तो इन कमों को तुरंत करें.
सबसे पहले सिम और बैंकिंग सेवाएं बंद कराएं
फोन खोते ही अपने मोबाइल ऑपरेटर की कस्टमर केयर सेवा पर कॉल करके सिम ब्लॉक कराएं. इससे कॉल, SMS और OTP का गलत इस्तेमाल होने का खतरा कम हो जाता है. इसके बाद बैंक से संपर्क कर UPI, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट को कुछ समय के लिए बंद करवाएं.
Find My Device से फोन खोजें या डेटा मिटाएं
अगर फोन आसपास गिरा है, तो दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर से Google की Find My Device सेवा का इस्तेमाल करें. इससे फोन पर तेज आवाज में रिंग बजाई जा सकती है और उपलब्ध होने पर उसकी लोकेशन भी देखी जा सकती है. चोरी होने की स्थिति में फोन का जरूरी डेटा दूर से डिलीट करने का ऑप्शन भी यूज कर सकते हैं.
जीमेल और सोशल मीडिया के पासवर्ड बदलें
इसके बाद किसी दूसरे डिवाइस से अपने Gmail का पासवर्ड बदलें. साथ ही WhatsApp, Instagram, Facebook और ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के अकाउंट भ सुरक्षित करें. इससे चोरी हुए फोन से आपके अकाउंट तक पहुंच का खतरा कम हो जाता है.
पुलिस में शिकायत और CEIR पर IMEI ब्लॉक करें
फोन चोरी या गुम होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और शिकायत की कॉपी संभालकर रखें. इसके बाद सरकार के Sanchar Saathi CEIR पोर्टल पर फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कराया जा सकता है. इससे चोरी हुए फोन के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलती है.
डुप्लीकेट सिम लें और आगे से ये सावधानी रखें
पुलिस की शिकायत और जरूरी पहचान पत्र के साथ मोबाइल कंपनी से उसी नंबर की डुप्लीकेट सिम ली जा सकती है. आगे के लिए फोन में मजबूत लॉक, 2FA और बैकअप जरूर रखें. लॉक स्क्रीन पर OTP और दूसरे निजी मैसेज का नोटिफिकेशन प्रिव्यू भी बंद रखें.
