Vistaar NEWS

अब CAPTCHA कोड का झंझट होगा खत्म! रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, 15 जुलाई को नई IRCTC वेबसाइट होगी लॉन्च

IRCTC

IRCTC की नई वेबसाइट होगी लॉन्च

Train Ticket Booking Easy: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. अक्सर यात्रियों को रेलवे की टिकट बुकिंग करते समय कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे आए दिन यात्री परेशान रहते थे. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही आईआरसीटीसी (IRCTC) की नई वेबसाइट लॉन्च करने जा रहे हैं. इसकी घोषणा खुद उन्होंने की है. नई वेबसाइट लॉन्च होने और IRCTC ऐप में कुछ बदलाव होने के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और कभी भी किसी भी समय आसानी से टिकट बुक किया जा सकेगा.

IRCTC की नई वेबसाइट होगी लॉन्च

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद यह जानकारी दी है कि आईआरसीटीसी (IRCTC) की नई वेबसाइट बहुत जल्द शुरू होने वाली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेल मंत्री बता रहे हैं कि नई वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च हो जाएगी. रेलवे के इस नए कदम से यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आने वाली सभी दिक्कतों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा.

यह वीडियो एक कॉलेज कार्यक्रम का है जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छात्रों से बातचीत करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कैप्चा कोड भरने में हो रही समस्या के बारे में बात की. वहीं छात्रों ने उनसे पूछा कि रेलवे IRCTC की समस्याओं को सुधारने के लिए और क्या कदम उठा रहा है, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया. रेल मंत्री ने सबके सामने मंच से ही रेलवे अधिकारी को फोन मिला दिया और पूछा कि नई वेबसाइट कब तक तैयार होगी. फोन के दूसरी तरफ से अधिकारी ने जवाब दिया कि यह 15 जुलाई तक लॉन्च हो जाएगी, जिसके बाद रेल मंत्री ने खुद छात्रों को इसकी पक्की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें-Indian Railways Train Cancellations: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! इस रूट पर 26 जून तक ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये है पूरी लिस्ट

क्या-क्या होगा नई वेबसाइट में?

Exit mobile version