Indian Railways Train Cancellations: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! इस रूट पर 26 जून तक ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये है पूरी लिस्ट
Train Cancelled Route List: ईदगाह-बांदीकुई रेल रूट पर 11 से 26 जून तक ट्रेनों आवागमन प्रभावित रहेगा. रेलवे लाइन के दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और वहीं कुछ ट्रेन देरी से चलेंगी. रेलवे ने यात्रा करने से पहले ट्रेन शेड्यूल चेक करने की अपील की गई है
ट्रेन(File Image)
Train Cancelled June 26 Route List: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगले कुछ दिनों तक ईदगाह-बांदीकुई रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा. रेलवे लाइन के दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और वहीं कुछ ट्रेन देरी से चलेंगी. रेलवे ने यात्रा करने से पहले ट्रेन शेड्यूल चेक करने की अपील की गई है.
रेल लाइन डबलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
- उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन के तहत आने वाले बांदीकुई-ईदगाह रेलखंड का दोहरीकरण किया जा रहा है.
- इसके साथ ही घोसराना, मंडावर, महुआ रोड, करणपुरा और बिवाई रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है.
- ये कार्य रेलवे ट्रैक और सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है. इससे यातायात सुगम और तेज होगा.
- रेल लाइन डबलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से ट्रेन के आवागमन पर असर पड़ेगा.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
- ट्रेन संख्या 64621 (ईदगाह बांदीकुई मेमू) को 11 जून से 26 जून तक के लिए रद्द कर दिया गया है.
- ये ट्रेन ईदगाह आगरा जंक्शन से सप्ताह के सातों दिन सुबह 8.50 बजे चलती है.
- बिचपुरी, रायभा, अछनेरा जंक्शन, चिकसाना, इकरान, नोह बछमदी, भरतपुर जंक्शन, हेलक, पपरेड़ा, नादबई, तारचेरा बलराम, खेड़ली, दांतला, घोसराणा, मंडावर एम रोड, भूड़ा, करणपुरा, बिवाई, श्री घासीनगर होते हुए बांदीकुई पहुंचती है.
- मेमू ट्रेन 148 किमी का सफर लगभग 3 घंटे में पूरा करती है.
- इसके साथ ही ट्रेन नंबर 64622 भी रद्द रहेगी.
ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर अमेरिका का हमला, चीफ इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत
ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
- ट्रेन नंबर 12495 बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन 18 और 25 जून को 1 घंटे 45 मिनट देरी से चलेगी.
- कामाख्या-उदयपुर सिटी साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन नंबर 19616) 18 जून को 2 घंटे 10 मिनट की देरी से चलेगी.
- बांदीकुई-बरेली पैसेंजर ट्रेन (54355) 18 जून और 25 जून 25 मिनट देरी के साथ के चलेगी.